Israel Hamas Conflict: 7 अक्टूबर 2023 को हमास के इजराइल पर हमले से शुरू हुआ युद्ध अब दो साल पूरे कर चुका है, लेकिन हालात अभी भी सामान्य नहीं हैं। इस संघर्ष में गाजा पूरी तरह खंडहर बन चुका है, जहां अब तक 67,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 1.9 मिलियन लोग बेघर हो चुके हैं।
भुखमरी और तबाही का मंजर
गाजा में 90% घर तबाह हो चुके हैं। पानी, बिजली और ईंधन की भारी कमी है। सिर्फ 40% वॉटर प्लांट और 4 हेल्थ सेंटर ही चालू हैं। भुखमरी इतनी बढ़ गई है कि अब तक 440 लोग भूख से मर चुके हैं, जिनमें 147 बच्चे शामिल हैं। हर दिन 110 बच्चे कुपोषण के इलाज के लिए भर्ती हो रहे हैं।
हमास-इजराइल में बातचीत की कोशिश
दो साल बाद मिस्र में हमास और इजराइल के बीच युद्धविराम को लेकर बातचीत शुरू हुई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 20 बिंदुओं वाला शांति प्रस्ताव पेश किया है, जिसमें बंधकों की रिहाई और गाज़ा को “टेरर फ्री जोन” बनाने की बात शामिल है। इजराइल सहमत हो चुका है, लेकिन हमास की ओर से अभी पूरी सहमति नहीं मिली है।
इजराइल ने हमास के कई टॉप लीडर्स को मार गिराया और सुरंगों को तबाह किया, लेकिन 69 बंधक अभी भी लापता हैं। वहीं हमास ने फिलिस्तीनी मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचा दिया, लेकिन अपनी बड़ी लीडरशिप और इलाके का नियंत्रण खो बैठा।
READ MORE: करूर भगदड़ की सीबीआई जांच की मांग पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई