Aayudh

Categories

ईशा अंबानी ने बोली राम मंदिर को लेकर ये बड़ी बात

राम मंदिर

हमारे भगवान रामलला अयोध्या आ गए हैं। भारत की पावन धरती अयोध्या नगरी में विराजमान हो गए हैं। इस ऐतिहासिक दिन का सबको इंतजार था। राम भक्तों की तपस्या पूर्ण हो गई है। 22 जनवरी को पूरे धूम-धाम के साथ भगवान राम अयोध्या में पधारे है। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए भारत के हर क्षेत्र के बड़े लोग अयोध्या में राम के दर्शन करने आए हुए थे। बॉलीवुड के कई बड़े सितारें भी राम मंदिर पधारे थे। बॉलीवुड के सितारों का कहना था कि भगवान राम पूरी दुनिया के स्टार है।

22 जनवरी को भारत के सबसे अमीर और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे थे। अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी, बेटे आकाश अंबानी-अनंत अंबानी, बेटी ईशा अंबानी, दामाद आनंद पीरामल, और बहू श्लोका के साथ अयोध्या रामलला के दर्शन करने पहुचे थे। आपको बता दें कि अंबानी परिवार इस ऐतिहासिक क्षण को देखकर काफी खुश हैं।

अंबानी परिवार ने राम मंदिर को दिया इतना बड़ा दान

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपने पूरे परिवार की तरफ से राम मंदिर ट्रस्ट को 2.51 करोड़ रुपये दान में दिए हैं। मुकेश अंबानी ने इस मौके पर बताया कि भगवान श्री राम अयोध्या आ गए हैं और 22 जनवरी को पूरे देश में राम दिवाली मनाई जा रही है। खुद को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि वह इस क्षण के साक्षी बन रहे हैं। नीता अंबानी ने भी जय श्री राम कहकर इस ऐतिहासिक दिन का महत्व बताया, कि उन्हें भारतीय संस्कृति पर गर्व है।

ये भी पढ़े- MPPSC अभ्यर्थियों को इस दिन मिलेगा नियुक्ति पत्र

मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने भी इस दिन को ऐतिहासिक बताया और ईशा अंबानी ने इसे अपने लिए सबसे पवित्र दिनों में से एक माना। ईशा अंबानी के साथ उनके पति आनंद पीरामल भी उपस्थित थे और उन्होंने भी जय श्री राम के नारे लगाए। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि उन्हें भगवान राम जी के दर्शन मिले हैं और इस अद्वितीय क्षण के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी भी उपस्थित थे। अयोध्या को इस शानदार मौके पर भव्य तरीके से सजाया गया, जिसमें बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला भी अपनी बेटी अनन्या बिड़ला के साथ शामिल थे।

ये भी देखें- Ram Lalla के मंदिर पहुंचे फेमस रेसलर The Great Khali, मंदिर नहीं जाने वालों के लिए कही ये बड़ी बात।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *