Highlgihts
- भोपाल पुलिस ने ईरानी गैंग के डेरे पर छापा मारा 34 अपराधियों को गिरफ्तार किया।
- कार्रवाई में नकली पिस्तौल, चोरी की बाइक, मोबाइल और विदेशी मुद्रा बरामद हुई।
- आरोपी नकली पुलिस और पत्रकार बनकर कई राज्यों में लूटपाट कर रहे थे।
Irani Gang Arrested: भोपाल पुलिस ने राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय ईरानी गैंग पर रेड की। अमन कॉलोनी स्थित ईरानी डेरे में छापा मारकर 24 पुरुष और 10 महिला अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर राजू ईरानी को गिरफ्त में लेने का लक्ष्य था।
पुलिस पर हमला
आरोपियों ने पुलिस का विरोध करने के लिए महिलाओं और बच्चों को आगे किया और पथराव भी किया, लेकिन पुलिस पूरी तरह से तैयार थी। बैकअप टीम और महिला पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई सफल रही।
READ MORE: आसमान छू रही चांदी; साल खत्म होने से पहले कीमत 2.5 लाख के पार
चोरी का सामान बरामद
छापेमारी में नकली पिस्तौल, 21 चोरी की बाइक, 51 मोबाइल फोन, फर्जी न्यूज चैनल की आईडी और विदेशी मुद्रा बरामद हुई। आरोपी नकली पुलिस और पत्रकार बनकर कई राज्यों में लूटपाट कर रहे थे।
आगे की कार्रवाई
डीसीपी मयूर खंडेलवाल ने कहा कि यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। आरोपी कई राज्यों में वांटेड थे और अब उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ईरानी डेरा लंबे समय से अपराधियों का अड्डा बना हुआ था, जिसे अब ध्वस्त कर दिया गया है।