Aayudh

Categories

Iran Protest: ईरान में हालात बेकाबू; 180 शहरों में प्रदर्शन, 217 की मौत, इंटरनेट बैन और फ्लाइट्स रद्द

Iran Protest

Highlights

  • ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी, 180 शहरों तक फैला आंदोलन।
  • तेहरान में 217 प्रदर्शनकारियों की मौत का दावा, इंटरनेट और फोन सेवाएं लगभग पूरी तरह बंद।
  • हालात बिगड़ने से फ्लाइट्स कैंसिल, खामेनेई ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए।

Iran Protest: ईरान में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शनिवार को 13वें दिन भी जारी है। खराब अर्थव्यवस्था, बढ़ती महंगाई और गिरती मुद्रा के विरोध में लोग सड़कों पर हैं। यह आंदोलन अब देश के सभी 31 प्रांतों में फैल चुका है।

तेहरान में 217 मौतों का दावा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तेहरान के एक डॉक्टर ने दावा किया है कि राजधानी के सिर्फ छह अस्पतालों में 217 प्रदर्शनकारियों की मौत दर्ज की गई है। डॉक्टर के मुताबिक, ज्यादातर लोगों की मौत सुरक्षा बलों की गोलीबारी से हुई। हालांकि इन आंकड़ों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है।

180 शहरों में हो रहा प्रदर्शन

मानवाधिकार संगठन एचआरएएनए के अनुसार, ईरान के 180 शहरों में 512 से ज्यादा स्थानों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। अब तक 65 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि वास्तविक संख्या इससे ज्यादा हो सकती है।

READ MORE: लालू परिवार को कोर्ट से नहीं मिली राहत; लैंड फॉर जॉब मामले में आरोप तय

इंटरनेट और फोन सेवा बंद

सरकार ने देशभर में इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं लगभग पूरी तरह बंद कर दी हैं। संस्था नेटब्लॉक्स के मुताबिक, कनेक्टिविटी सामान्य स्तर के सिर्फ 1% पर रह गई है। इसे सरकार की कार्रवाई छिपाने की कोशिश बताया जा रहा है।

खामेनेई का सख्त रुख

सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने प्रदर्शनकारियों पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। उन्होंने अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगाते हुए कहा कि विदेशी ताकतें ईरान को अस्थिर करने की कोशिश कर रही हैं।

उड़ानों पर असर

अशांति के चलते दुबई और ईरान के बीच कम से कम 17 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। तुर्की एयरलाइंस ने भी ईरान के ऊपर से गुजरने वाली कई फ्लाइट्स को कैंसिल किया है। मौजूदा हालात को देखते हुए ईरान में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

READ MORE: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड, 25 शहरों में पारा 10° से नीचे; जाने आज का हाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *