Aayudh

Categories

IPL 2026 Mini Auction: 77 खिलाड़ियों पर 215 करोड़ का खर्च, ग्रीन सबसे महंगे, प्रशांत-कार्तिक चमके

IPL 2026 Mini Auction

IPL 2026 Mini Auction: IPL 2026 की मिनी ऑक्शन मंगलवार को अबू धाबी में हुआ। 10 टीमों ने मिलकर 77 खिलाड़ियों को खरीदने पर कुल 215.45 करोड़ रुपए खर्च किए। ऑक्शन में 48 भारतीय और 29 विदेशी खिलाड़ी शामिल रहे। IPL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी।

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इस ऑक्शन में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा। ग्रीन ने अपने ही साथी मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा। हालांकि, नियमों के अनुसार उन्हें सिर्फ 18 करोड़ रुपए मिलेंगे, बाकी 7.20 करोड़ BCCI के वेलफेयर फंड में जाएंगे।

युवाओं में प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा ने धमाल मचाया। ये दोनों अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी IPL इतिहास में सबसे महंगे बिके। CSK ने दोनों को 14.20-14.20 करोड़ रुपए में खरीदा, जबकि उनका बेस प्राइस केवल 30 लाख रुपए था।

READ MORE: 69 वर्ष पूरे होने पर एमपी विधानसभा का विशेष सत्र, विकास और आत्मनिर्भरता के संकल्प पर फोकस

KKR ने तेज गेंदबाजों में जमकर निवेश किया। श्रीलंका के मथीशा पथिराना को 18 करोड़ और बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ में खरीदा। राजस्थान रॉयल्स ने रवि बिश्नोई को 7.20 करोड़ रुपए में लिया। RCB ने वेंकटेश अय्यर को 7 करोड़ में अपनी टीम में जोड़ा।

कुछ बड़े नाम इस बार अनसोल्ड रहे। इसमें डेवोन कॉन्वे, जैक फ्रेजर-मैगर्क, गेराल्ड कोएट्जे और महीश तीक्ष्णा शामिल हैं।

इस ऑक्शन के बाद सभी 10 टीमें आगामी IPL सीजन के लिए पूरी तरह तैयार हो गई हैं। खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट में युवा सितारों की चमक देखने को मिली।

READ MORE: 69 वर्ष पूरे होने पर एमपी विधानसभा का विशेष सत्र, विकास और आत्मनिर्भरता के संकल्प पर फोकस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *