DC VS LSG : IPL 2025 की शुरुआत बड़ी धमाकेदार हुई थी। कोलकाता के ईडन गार्डन से शुरू हुआ IPL का यह काफिला अब देश के चौथे शहर में पहुंच चूका है। IPL 2025 का चौथा मैच सोमवार (24 मार्च 2025) को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (DC VS LSG) के बीच विशाखापट्टनम के डॉ वाय एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
DC VS LSG : कौन करेंगे कप्तानी ?
दोनों टीमों के बीच यह IPL 2025 का पहला मैच होगा। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व अक्षर पटेल करेंगे, वहीं ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई करेंगे। इस मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम के 7:30 से शुरू हो जाएगा। टॉस 7 बजे होगा।
ऋषभ पंत को मेगा नीलामी में लखनऊ सुपरजायंट्स ने 27 करोड़ रूपए में ख़रीदा था। इससे पहले ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। वहीं लखनऊ सुपरजायंट्स के केएल राहुल अब दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बन चुके हैं।

पिच पर किसे मिलेगा फायदा ?
विशाखापट्टनम के डॉ वाय एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम के पिच की बात की जाए तो इस पिच पर बल्लेबाजों को फायदा मिलने की ज्यादा उम्मीद है। यहां पहली पारी का औसतन स्कोर 160-170 के बच्च रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलेगा।
इस पिच पर खेले गए पिछले मैचों के अनुसार आज का यह मुकाबला भी हाई स्कोरिंग हो सकता है। दिल्ली कैपिटल्स ने यहां चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 191/5 का स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में सीएसके की टीम 171/6 बना पाई थी। पिछले साल KKR ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यहां 272/7 का रिकॉर्ड स्कोर बनाया। जबकि दिल्ली की टीम 166 रन पर ही ढेर हो गई थी।
पिच के इतिहास से यह साफ़ है कि आज भी इस पिच पर बड़ा स्कोर बनेगा। बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले होने वाली है।

क्या है मौसम का हाल ?
विशाखापट्टनम में दिन के समय बूंदा-बांदी की संभावना है, लेकिन DC VS LSG मैच के समय मौसम साफ़ रहेगा। शाम के समय यहां का तापमान 20 डिग्री के आस-पास रहने की उम्मीद है। अगर दिन में बारिश हुई तो मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को फायदा जरूर मिल सकता है।

ALSO READ : Nagpur हिंसा के मास्टरमाइंड Fahim Khan के घर पर चला…