Aayudh

IPL 2025 में Hardik Pandya पर लगा बैन ? कौन करेगा MI की कप्तानी ? आइए जानते हैं…

IPL

IPL 2025 : आईपीएल शुरू होने से पहले हार्दिक पंड्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर एक बड़ी जानकारी दी है। हार्दिक पांड्या पर लगे बैन के चलते वो IPL 2025 का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में IPL के पहले मैच में MI के कप्तान को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि हार्दिक पांड्या ने प्रेस वार्ता के जरिए इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने इस दौरान IPL के पहले मैच में MI के कप्तान के रूप में एक दमदार खिलाड़ी के नाम की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस का इतिहास काफी अच्छा रहा है। मैं काफी लकी हूँ कि मेरी टीम में तीन-तीन कप्तान हैं, जो हमेशा मेरी मदद के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने इस दौरान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह को अपने लिए लकी बताया।

IPL 2025 : कौन करेगा MI की कप्तानी ?

आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में हार्दिक पांड्या ने उस नाम की भी घोषणा की, जो IPL 2025 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि IPL 2025 के पूरे सीजन में सूर्यकुमार यादव वाईस कप्तान के रूप में मौजूद रहेंगे। साथ ही MI के द्वारा खेले जाने वाले मैच में कप्तान के रूप में सूर्यकुमार यादव देखने को मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार यादव ने टी-20 में भी कप्तान के रूप में अपनी भूमिका निभाई थी। इस बार CSK के खिलाफ भी MI का नेतृत्व करेंगे।

कहाँ आयोजित होगा MI का पहला मैच ?

मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच 23 मार्च 2025 को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगी। MI का पहला मुकाबला CSK के साथ होगा। ऐसा माना जा रहा है कि यह मैच काफी दिलचस्प होने वाला है। दोनों ही टीमों ने 5-5 बार IPL की ट्रॉफी जीती है। इस बार के IPL में CSK का नेतृत्व ऋतुराज गायकवाड़ कर रहे हैं।

CSK ने इससे पहले 2010, 2011, 2018, 2021, और 2023 में IPL की ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं मुंबई इंडियंस ने वर्ष 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में इस ट्रॉफी को जीता है।

ALSOR READ : Nagpur Violence Update : फहीम शमीम ने भड़काई थी हिंसा ? बड़ा खुलासा…

WATCH : https://youtu.be/DoEpwrTzd7M?si=Sb4XYlMjXSGWB5w_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *