मध्य प्रदेश के आगर मालवा क्षेत्र में कुछ मुस्लिम युवकों ने हिंदू देवी देवताओं पर आपत्तिजनक वीडियो बनाया.जिसके वायरल होने के बाद हिंदू संगठन ने आरोपियों के घर तोड़ने की मांग की है.
धार्मिक भावना को पहुँचाया ठेस
दरअसल आगर मालवा क्षेत्र के नलखेड़ा में जावेद ,असलम, बंटी और उनके साथियों ने हिंदुओं की धार्मिक भावना को ठेस पहुँचाने के लिए सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो डाला.जब वीडियो वायरल हुआ तो हिंदू संगठन ने इसका विरोध किया और पुलिस थाने का घिराव किया.जिसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुँच गया.

मालवा क्षेत्र में टूटेंगे मकान
हिंदू जागरण मंच ने नलखेड़ा थाना प्रभारी को आरोपियों पर कारवाही को लेकर आवेदन किया.जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी जावेद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया.क्षेत्र की एसडीएम किरण बरबड़े के पहुँचने पर संगठन के सदस्यों ने उनको भी आवेदन दिया.इस आवेदन में आरोपी युवक के मकान को तोड़ने की माँग की गई है.जिसके बाद एसडीएम ने विधिवत सीमांकन के निर्देश दिए हैं.
ये भी पढ़ें- मुस्लिम और ईसाई व्यापारियों की ‘No Entry’ आधार कार्ड से गांव में प्रवेश
https://aayudh.org/muslim-and-christian-traders-enter-village-with-no-entry-aadhaar-card/