Indore Truck Accident: सोमवार शाम एयरपोर्ट रोड पर एक बेकाबू ट्रक ने मौत का तांडव मचाया। तेज रफ्तार ट्रक करीब एक किलोमीटर तक लोगों और वाहनों को कुचलता चला गया। इस दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें 2 साल का बच्चा भी शामिल था। इलाज के दौरान एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। करीब 15 लोग हादसे की चपेट में आए है, जिनमें से 12 घायल हुए है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक नो-एंट्री जोन में घुस गया और लगातार लोगों को टक्कर मारता रहा। पुलिस ने बताया कि ट्रक में आग बाइक के घिसटते रहने से लगी, जिससे विस्फोट हुआ।
सीएम ने घायलों से की मुलाकात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के अस्पताल में पहुंचकर घायलों से मुलाकात कर सभी के स्वास्थ की जानकारी ली। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार से कोई कमी ना आए। साथ ही सीएम ने सभी लोगों को कड़ी जांच का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने जताया दुख, एसीएस को भेजा इंदौर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला को इंदौर भेजने के निर्देश दिए है। साथ ही शहर में रात 11 बजे से पहले भारी वाहनों की एंट्री की जांच के भी आदेश दिए है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई खौफनाक तस्वीर
शिक्षक नगर के पास सबसे पहले ट्रक ने दो बाइक सवारों को टक्कर मारी, जो ट्रक में फंस गए और काफी दूर तक घिसटते रहे। लोग चिल्लाते रहे, लेकिन ड्राइवर नहीं रुका। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे और ड्राइवर नशे में था।
READ MORE: “टुकड़े-टुकड़े हुआ आंतकी मसूद अजहर का परिवार”, जैश कमांडर ने भरे मंच से बताया आपरेशन सिंदूर का सच