Aayudh

Categories

Indore Polluted Water Death: मौतों पर सियासत नहीं, न्याय होना चाहिए इंदौर में कांग्रेस का मेगा मार्च

Indore Polluted Water Death

Indore Polluted Water Death: इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि मौतों पर सियासत नहीं होनी चाहिए, बल्कि न्याय होना चाहिए। पटवारी ने आरोप लगाया कि इंदौर की जनता भाजपा के अहंकार से पीड़ित है और लगातार हो रही मौतों के बावजूद जिम्मेदार नेता मौन हैं।

कैलाश विजयवर्गीय का इस्तीफा

पटवारी ने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग की और कहा कि गलती सरकार की है, लेकिन सजा अधिकारियों और आवाज उठाने वालों को मिल रही है।

न्याय मार्च की घोषणा

उन्होंने 11 जनवरी को इंदौर में न्याय मार्च निकालने की घोषणा की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीड़ित परिवारों से मिलने से रोका गया, जिसे उन्होंने सरकार की तानाशाही बताया। मृतकों को श्रद्धांजलि दी और जनता से सरकार को जवाब देने की अपील की।

READ MORE: MP की 4667 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की लंबित समस्याओं पर चर्चा

मनरेगा पर सवाल

पटवारी ने मनरेगा योजना का नाम बदलने पर हमला किया और कहा कि नाम बदलने से योजना नहीं चलती, फंड देना होगा। उन्होंने किसानों के मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। धान, गेहूं, सोयाबीन और प्याज की कीमतें गिरी हैं और किसान कर्ज में डूबे हैं।

आर्थिक नाकामी पर आरोप

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने 5000 करोड़ का कर्ज लिया और 1100 संपत्तियां बेच दी। अब और संपत्तियां बेचने की तैयारी कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री की आर्थिक समझ पर सवाल उठाया और कहा कि आय बढ़ाने और खर्च घटाने की कोई सोच नहीं है।

पटवारी ने कांग्रेस पंचायत और संगठन विस्तार की जानकारी दी और कहा कि यह प्रदेश की राजनीति में बदलाव की नींव साबित होगी।

READ MORE: इंदौर में दूषित पानी से 17वीं मौत; सरकारी आदेश में ‘घंटा’ विवाद का जिक्र, देवास के SDM सस्पेंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *