Highlight
- इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 17वीं मौत; 142 मरीजों का इलाज जारी।
- सरकारी आदेश में कांग्रेस के ज्ञापन और कैलाश विजयवर्गीय के ‘घंटा’ विवाद का जिक्र करने पर देवास के SDM निलंबित।
- प्रभावित क्षेत्र में राहत और पानी की जांच तेज, विशेषज्ञ सैंपल लेंगे।
Indore Polluted Water Case: इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से 17वीं मौत हो गई है। रिटायर्ड पुलिसकर्मी ओमप्रकाश शर्मा (69) को उल्टी-दस्त और किडनी की परेशानी के कारण निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार दोपहर उनकी मौत हो गई। अभी तक इस त्रासदी में 142 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। कुल 398 लोग अस्पताल में भर्ती हुए, जिनमें से 256 को छुट्टी दी जा चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में 4 जनवरी को 9416 लोगों की जांच की। 20 नए मरीज सामने आए, जबकि 429 पुराने मरीजों का फॉलोअप लिया गया। हर घर में 10 ओआरएस पैकेट और 30 जिंक की गोलियां बांटी गई। साथ ही, पानी शुद्ध करने के लिए क्लीन वाटर किट और टैंकर से पीने का पानी उपलब्ध कराया गया।
वैज्ञानिक करेंगे पानी की जांच
कोलकाता, दिल्ली और भोपाल से विशेषज्ञ डॉक्टर और वैज्ञानिक आए हैं। कोलकाता के डॉ. प्रमित घोष और डॉ. गौतम चौधरी रैंडम सैंपल लेकर पानी की वैज्ञानिक जांच करेंगे।
READ MORE: एमपी में सीजन का सबसे घना कोहरा: 20 मीटर विजिबिलिटी, 19 जिलों में स्कूल बंद, ठंड से जनजीवन बेहाल
पाइपलाइन की मरम्मत जारी
भागीरथपुरा में पाइपलाइन की मरम्मत और लीकेज की जांच तेजी से हो रही है। फिलहाल पीने का पानी टैंकर और बिसलरी गाड़ियों से उपलब्ध कराया जा रहा है।
SDM का निलंबन विवाद
देवास के एक SDM को सरकारी आदेश में कांग्रेस के ज्ञापन की हू-ब-हू नकल करने और प्रशासनिक चूक के कारण निलंबित कर दिया गया है। ज्ञापन में भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय की टीवी पर की गई ‘घंटा’ टिप्पणी का जिक्र था।
प्रशासन की प्रतिक्रिया
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि प्रशासन प्रभावित क्षेत्र में लगातार मौजूद है और मरीजों को तुरंत इलाज दिलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सभी जल लाइनों का सर्वे और 48 घंटे में दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
READ MORE: वेनेजुएला को ट्रंप का अल्टीमेटम; शर्ते नहीं मानीं तो दूसरा सैन्य हमला