Aayudh

Categories

Indore News: सबसे स्वच्छ शहर में गंदा पानी पीने से 35 बीमार, अस्पताल में भर्ती

Indore News

Highlights

  • इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 35+ लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती।
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मरीजों से मुलाकात की और मुफ्त इलाज का भरोसा दिया।
  • लोगों को पानी उबालकर पीने की सलाह, इलाके से पानी के सैंपल लिए जा रहे हैं।

Indore News: इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से सोमवार को 35 से अधिक लोग बीमार हो गए। उन्हें उल्टी, दस्त, पेट दर्द की शिकायत हुई। कुछ मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया है, जबकि कई लोग डिस्चार्ज भी हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने लिया हालात का जायजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया और प्रशासन को जरूरी निर्देश दिए। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय वर्मा हॉस्पिटल पहुंचे और मरीजों से मुलाकात कर स्थिति जानी। उन्होंने कहा कि सभी का इलाज मुफ्त होगा और पहले से जमा किए गए पैसे लौटाए जाएंगे।

दूषित पानी की संभावना

रहवासियों का कहना है कि इलाके में चल रही खुदाई या टंकी के दूषित पानी की वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। नर्मदा का पानी सप्लाई होता है, लेकिन टंकी या ड्रेनेज में गंदगी मिलने की आशंका जताई जा रही है।

READ MORE: ऑपरेशन सिंदूर की मार को पाक ने किया कबूल, कहा – नूरखान एयरबेस पर भारत ने 80 ड्रोन दागे

अस्पतालों में भर्ती मरीज

करीब 20 मरीज वर्मा हॉस्पिटल में और बाकी त्रिवेणी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। सभी की हालत फिलहाल स्थिर है। अधिकारियों ने कहा है कि मरीजों का इलाज निःशुल्क किया जाएगा और अस्पतालों में स्टाफ बढ़ा दिया गया है।

मंत्री विजयवर्गीय ने लोगों से अपील की है कि फिलहाल नल का पानी सीधे न पिएं और पानी को उबालकर ही इस्तेमाल करें। इलाके में पानी के सैंपल लिए जा रहे हैं और पूरी जांच चल रही है।

विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस ने भी वार्ड कार्यालय में इस मामले को लेकर प्रदर्शन किया। प्रशासन ने स्थिति पर कड़ी नजर रखी हुई है और जल्द ही लोगों के लिए पानी की सुरक्षित सप्लाई सुनिश्चित करने का प्रयास जारी है।

READ MORE: ऑपरेशन सिंदूर की मार को पाक ने किया कबूल, कहा – नूरखान एयरबेस पर भारत ने 80 ड्रोन दागे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *