Aayudh

Categories

Indore News: चाइनीज मांझा बना मौत की डोर; कुछ ही घंटों में तीन युवक घायल, सड़क पर बहा खून

Indore News

Highlights

  • इंदौर में चाइनीज मांझे से कुछ ही घंटों में तीन बाइक सवार युवकों के गले कटे, सभी अस्पताल में भर्ती।
  • प्रतिबंध के बावजूद बाजार में खुलेआम बिक रहा खतरनाक चाइनीज मांझा, पहले भी हो चुकी हैं मौतें।
  • पुलिस ने ड्रोन से पतंग उड़ाने वालों पर निगरानी बढ़ाई, फिर भी हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे।

Indore News: बैन होने के बावजूद चाइनीज मांझा लगातार लोगों की जान ले रहा है। बुधवार को कुछ ही घंटों के भीतर तीन अलग-अलग इलाकों में बाइक सवार युवक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। इन घटनाओं ने प्रशासन की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

तीन इमली ब्रिज पर गंभीर हादसा

पहला हादसा तीन इमली ब्रिज के पास हुआ। बाइक से जा रहे युवक हेमराज रविंद्र चौरसिया का चाइनीज मांझे से गला कट गया। सड़क पर खून बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। हेमराज पेट्रोल पंप पर काम करता है और छुट्टी के बाद रिश्तेदार के यहां जा रहा था।

परदेशीपुरा और जूनी इंदौर में भी चोट

दूसरी घटना परदेशीपुरा क्षेत्र में हुई, जहां नंदानगर निवासी महेश सोनी के गले में मांझे से चोट आई। तीसरी घटना जूनी इंदौर ब्रिज पर हुई। दूध बांटने जा रहे प्रेम भंडारी अचानक सामने आई डोर से घायल हो गए। उनके गले के पास गंभीर चोट आई और 8 टांके लगाने पड़े।

READ MORE: थाईलैंड में ट्रेन हादसा; 65 फीट ऊंचाई से क्रेन गिरने से 22 की मौत, 80 घायल

पहले भी जा चुकी हैं जानें

इससे पहले खजराना ब्रिज पर हुए हादसे में ठेकेदार रघुवीर धाकड़ की मौत हो चुकी है। वहीं, NEET की तैयारी कर रहे छात्र और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे। उज्जैन में भी बीते छह हफ्तों में ऐसे आठ मामले सामने आ चुके हैं।

प्रतिबंध बेअसर

चाइनीज मांझा पूरी तरह प्रतिबंधित है, फिर भी बाजार में खुलेआम बिक रहा है। इंदौर में बाइक सवार खास तौर पर इसका शिकार हो रहे हैं। भंवरकुआ पुलिस ड्रोन से पतंग उड़ाने वालों पर नजर रख रही है, लेकिन सवाल यही है क्या यह सख्ती लोगों की जान बचा पाएगी?

READ MORE: छत्तीसगढ़ में IPL की वापसी; रायपुर होगा RCB का घरेलू मैदान 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *