Aayudh

Categories

Indore News: इंदौर में युवती से रेप, धर्म परिवर्तन का दबाव; आरोपी ने हिंदू बनकर जीता भरोसा

Indore

Indore News: इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने भोपाल निवासी युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर पहले दोस्ती की, फिर रेप किया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता रहा।

पीड़िता के अनुसार, दो साल पहले भोपाल में उसकी मुलाकात आरोपी शाद सिद्दीकी से हुई थी, जिसने खुद को ‘सचिन’ नाम से पेश किया। नौकरी दिलाने के बहाने उसने नजदीकी बढ़ाई और समय के साथ युवती से शारीरिक संबंध बनाए। जनवरी 2025 में शाद इंदौर आया और युवती को माउथफ्रेशनर में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ जबरदस्ती की। इसी दौरान उसने आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए।

कुछ समय बाद जब शाद ने अपने एक रिश्तेदार से मिलवाया, तब युवती को उसकी असली पहचान का पता चला। आरोपी ने कबूल किया कि वह मुस्लिम है और शादी के लिए युवती को धर्म बदलने को मजबूर किया। विरोध करने पर उसने जातिसूचक गालियां दी, धमकाया और वीडियो वायरल करने की बात कहकर ब्लैकमेल करता रहा।

थक-हारकर पीड़िता ने करणी सेना से संपर्क किया और संगठन की मदद से पुलिस में शिकायत दी। विजयनगर पुलिस ने आरोपी शाद सिद्दीकी के खिलाफ बलात्कार, धमकी, ब्लैकमेलिंग, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव और जातिसूचक टिप्पणी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

READ MORE: छिंदवाड़ा में कफ सिरप से 7 बच्चों की मौत, कई अस्पताल में भर्ती; दो दवाओं पर रोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *