Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी पीने से 15 लोगों की मौत और 200 से अधिक लोग बीमार हो गए। कई इलाकों में गंदा पानी सप्लाई हो रहा था, लेकिन नगर निगम ने समय पर कार्रवाई नहीं की।
अधिकारियों पर गिरी गाज
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना को गंभीर मानते हुए इंदौर नगर निगम आयुक्त और अपर आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी किया। अपर आयुक्त को तत्काल इंदौर से हटाने और प्रभारी अधीक्षण यंत्री से जल वितरण विभाग का प्रभार वापस लेने के निर्देश दिए गए।
पानी में सीवेज मिलने की पुष्टि
महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज की लैब रिपोर्ट में पानी में सीवेज मिलने की पुष्टि हुई है। कलेक्टर शिवम वर्मा और सीएमएचओ ने पानी में बैक्टीरिया पाए जाने की बात मानी है, लेकिन पूरी रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
जांच टीम गठित
राज्य सरकार ने उच्च स्तरीय जांच टीम गठित की है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगर निगम में खाली पदों को तुरंत भरने का भी आदेश दिया गया।
राहुल गांधी ने कहा कि साफ पानी जीवन का अधिकार है और इसकी जिम्मेदारी “डबल इंजन सरकार” की है। पूर्व सीएम उमा भारती ने इसे सरकार के लिए परीक्षा की घड़ी बताया। कई शहरों में मंत्री विजयवर्गीय का विरोध हो रहा है।
READ MORE: ‘हमें क्या करना है कोई नहीं बताएगा’, जयशंकर का आतंकवाद और पड़ोसियों पर कड़ा संदेश