Aayudh

Categories

Indore ED Raid: महू में पाथ इंडिया ग्रुप पर ईडी का छापा; अंबानी से जुड़े ठेकों में करोड़ों की कथित हेराफेरी की नई कड़ी

Indore ED Raid

Indore ED Raid: मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मध्य प्रदेश के महू में स्थित पाथ इंडिया लिमिटेड (प्रकाश एस्फाल्टिंग एंड टोल हाईवेज इंडिया लिमिटेड) के दफ्तर और निदेशकों के आवासों पर छापेमारी की। ईडी की टीम 5-6 गाड़ियों के साथ माल रोड स्थित बंगला नंबर 76 पहुंची, जहां कंपनी के एमडी नितिन अग्रवाल रहते हैं। छापे के दौरान दस्तावेज, कंप्यूटर और डिजिटल डिवाइसेज की गहन जांच की जा रही है।

ईडी को शक है कि पाथ ग्रुप और अनिल अंबानी की एक कंपनी के बीच हुए निर्माण कार्यों के समझौतों की आड़ में करोड़ों रुपए की हेराफेरी की गई है। इस कार्रवाई को अंबानी से जुड़े बैंक लोन घोटाले की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, टोल सड़कों और अन्य प्रोजेक्ट्स में भी गड़बड़ियों की शिकायतें मिली थी।

पाथ ग्रुप देशभर में सड़क निर्माण और टोल कलेक्शन का काम करता है। कंपनी सेना के लिए लड़ाकू ड्रोन भी बना रही है और इसका सहयोग आईआईटी कानपुर के स्टार्टअप वीयू डायनामिक के साथ है।

कंपनी के एमडी नितिन अग्रवाल के अलावा निपुण अग्रवाल, सक्षम अग्रवाल, नीति अग्रवाल और संतोष अग्रवाल डायरेक्टर हैं। पाथ इंडिया के डायरेक्टर नीतिन अग्रवाल इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) की मुंबई टीम के सह-मालिक भी हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन भी जुड़े हैं।

फिलहाल, ईडी ने आधिकारिक बयान नहीं दिया है लेकिन मामले में मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला की आशंका जताई जा रही है।

READ MORE: धनश्री वर्मा का खुलासा; शादी के दूसरे महीने ही चहल को चीटिंग करते हुए पकड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *