Aayudh

Categories

Indore Contaminated Water Tragedy: दूषित पानी से 25 की मौत, राज्य स्तरीय जांच समिति गठित, एक माह में पेश करनी होगी रिपोर्ट

Indore Contaminated Water Tragedy

Highlights

  • इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौतों का आंकड़ा 25 पहुंचा, कई मरीज अस्पताल में भर्ती।
  • घटना की जांच के लिए राज्य सरकार ने अपर मुख्य सचिव संजय कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति गठित की।
  • मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में आदेश सुरक्षित।

Indore Contaminated Water Tragedy: इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी की सप्लाई से हुई मौतों के मामले में राज्य सरकार ने अब राज्य स्तरीय जांच शुरू कर दी है। इस घटना में अब तक 25 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

राज्य स्तरीय समिति गठित

सरकार ने अपर मुख्य सचिव संजय कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति बनाई है। समिति में प्रमुख सचिव पी. नरहरि और आयुक्त संकेत भोडवे सदस्य हैं, जबकि आयुक्त इंदौर संभाग सुदाम खाड़े को सदस्य-सचिव बनाया गया है। समिति एक माह में अपनी रिपोर्ट राज्य शासन को सौंपेगी।

क्या करेगी समिति

समिति भागीरथपुरा में हुई दूषित जल आपूर्ति की पूरी घटना की समीक्षा करेगी। इसमें घटना के वास्तविक कारण, प्रशासनिक और तकनीकी कमियों की जांच होगी। साथ ही, लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सुझाव भी दिए जाएंगे। समिति को रिकॉर्ड मांगने और स्थल निरीक्षण का अधिकार दिया गया है।

READ MORE: क्या रोहित विराट का होगा डिमोशन! वर्ल्ड कप 2027 से पहले BCCI ने दिया बड़ा झटका

एक और मौत, आंकड़ा 25 पहुंचा

मंगलवार रात इलाज के दौरान हेमंत गायकवाड़ (51) की मौत हो गई। वे दूषित पानी पीने के बाद बीमार पड़े थे। हेमंत ई-रिक्शा चलाकर परिवार चलाते थे और उनके पीछे चार बेटियां हैं। उनकी मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है।

हाईकोर्ट में सुनवाई

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने इस मामले में न्यायिक जांच और एफआईआर की मांग वाली याचिकाओं पर आदेश सुरक्षित रख लिया है। सरकार ने अदालत को बताया कि पानी की जांच में कई नलकूपों में ई-कोलाई बैक्टीरिया पाया गया है, जो आमतौर पर सीवेज से फैलता है।

इलाके में अभी भी गंदे पानी की शिकायतें मिल रही हैं। लोग डरे हुए हैं और साफ पानी की मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की बात कही है, लेकिन स्थानीय लोग स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

READ MORE: इंदौर का मांगीलाल निकला मालामाल; सराफा कारोबारियों को ब्याज पर देता है पैसे 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *