Aayudh

Categories

Indore Beggar Mangilal: इंदौर का मांगीलाल निकला मालामाल; सराफा कारोबारियों को ब्याज पर देता है पैसे 

Indore Beggar Mangilal

Highlights

  • सराफा बाजार में दिव्यांग बनकर भीख मांगने वाला मांगीलाल करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला।
  • जांच में तीन पक्के मकान, कार, तीन ऑटो और सूदखोरी का नेटवर्क होने का खुलासा।
  • इंदौर में भीख पर प्रतिबंध के बावजूद दया की आड़ में चलता रहा खेल।

Indore Beggar Mangilal: इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने लोगों की सोच को झकझोर कर रख दिया है। सालों से सराफा बाजार में दिव्यांग बनकर भीख मांगने वाला मांगीलाल असल में करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला।

दया की आड़ में चलता रहा खेल

इस भिखारी का नाम मांगीलाल है। वह खुद को लाचार और दिव्यांग बताकर लकड़ी की गाड़ी पर बैठकर भीख मांगता था। रोज लोग उसे देखकर दया करते और पैसे दे देते थे। लेकिन महिला एवं बाल विकास विभाग की जांच में उसकी सच्चाई सामने आ गई।

मकान, कार और ऑटो रिक्शा का मालिक है मांगीलाल

मांगीलाल के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार (ड्राइवर सहित), शिवनगर में 600 स्क्वायर फीट और अलवास में 10×20 फीट का दो मकान हैं। अलवास का मकान विकलांगता के आधार पर रेड क्रॉस की मदद से मिला। उसके तीन ऑटो भी किराए पर हैं। वह अपने माता-पिता के साथ अलवास में रहता है।

READ MORE: बीजेपी को मिला नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नबीन ने संभाला कार्यभार; PM बोले – नितिन नबीन मेरे बॉस हैं

भीख के साथ सूदखोरी का धंधा

रेस्क्यू के दौरान मांगीलाल ने कबूल किया कि वह सराफा बाजार में लोगों को ब्याज पर पैसे भी देता था। दिहाड़ी मजदूरों और छोटे दुकानदारों को वह पैसे उधार देता और रोजाना 10 प्रतिशत तक ब्याज वसूलता था। रात के समय वह कार से सराफा पहुंचता और भीख के साथ ब्याज वसूली करता था।

लगातार मिल रही थी शिकायतें

अधिकारियों को लंबे समय से उसके खिलाफ शिकायतें मिल रही थी। करीब डेढ़ महीने की मशक्कत के बाद उसे पकड़ा गया। प्रशासन अब उसके पूरे लेन-देन नेटवर्क की जांच कर रहा है।

भीख मांगना प्रतिबंधित है

गौरतलब है कि इंदौर में फरवरी 2024 से भीख मांगना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद मांगीलाल लोगों की संवेदनशीलता का फायदा उठाता रहा। यह मामला एक बार फिर सवाल खड़ा करता है कि मदद से पहले सच्चाई जानना कितना जरूरी है।

READ MORE:  क्या रोहित विराट का होगा डिमोशन! वर्ल्ड कप 2027 से पहले BCCI ने दिया बड़ा झटका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *