Aayudh

Categories

इंदौर फिर बना कट्टर पंथियों की नापाक हरकतों का शिकार

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कल कुछ मुसलमानों ने एक मंदिर के बाहर मोहोर्रम मुबारक के पोस्टर लगा दिए.साथ ही वहाँ नुकसान पहँचाने के उद्देश्य से काँच की बोतलें भी फोड़ी गई.जिसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए.

लेकिन ये ऐसा पहला मामला नहीं है जब इस्लामिक कट्टर पंथियों द्वारा हिंदुओं की साम्प्रादायिक भावनाओं को ठेस पहुँचाया गया है.इसके पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं.

पूरा मामला

दरअसल इंदौर के सराफा थाना क्षेत्र के राजवाड़ा इलाके से बुधवार देर रात मोहोर्रम निकल रहे थे. तभी कुछ मुसलमान लड़कों ने उस स्थान पर मौजूद शिव मंदिर पर मोहोर्रम की मुबारक वाले पोस्टर लगा दिए.जैसे ही घटना का पता चला तो हिंदु संगठनों के कार्यकर्ता वहाँ आ गए.

इंदौर

कुछ देर बाद मुस्लिम संगठन के लोग भी वहाँ आए.दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए.इन सबके बाद फिर खबर लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गई.पुलिस ने ही आकर मामला सुलझाया.

इंदौर थाना प्रभारी ने कहा

थाना प्रभारी अभय नीमा के बताया कि बुधवार देर रात सराफा थाना क्षेत्र के राजवाड़ा इलाके से मुहर्रम का जुलूस निकल रहा था। जुलूस निकलने के कुछ देर बाद ही पुसिस को झगड़े की जानकारी मिली.

जानकारी के अनुसार जवाहर मार्ग स्थित तारकेश्वर महादेव मंदिर पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने मुहर्रम मुबारक के पोस्टर लगा दिए हैं। हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया और दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए।

इसके साथ ही स्थान पर काँच की बोतलें भी फेंकी गई थी. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया और जांच के बाद कार्रवाई की बात कही।पुलिस द्वारा कई जगह सर्चिंग भी की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वीडियो भी देखें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *