Aayudh

Categories

Indore Truck Accident: नो-एंट्री में घुसे बेकाबू ट्रक ने रौंदी भीड़, 2 की मौत, 15 लोग घायल; बाइक में विस्फोट के बाद लगी आग

Indore Truck Accident

Indore Truck Accident: सोमवार शाम एयरपोर्ट रोड पर एक बेकाबू ट्रक ने मौत का तांडव मचाया। तेज रफ्तार ट्रक करीब एक किलोमीटर तक लोगों और वाहनों को कुचलता चला गया। इस दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें 2 साल का बच्चा भी शामिल था। करीब 15 लोग हादसे की चपेट में आए है, जिनमें से 13 घायल हुए है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक नो-एंट्री जोन में घुस गया और लगातार लोगों को टक्कर मारता रहा। पुलिस ने बताया कि ट्रक में आग बाइक के घिसटते रहने से लगी, जिससे विस्फोट हुआ। 

घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में जारी


13 घायलों में से 6 को गीतांजलि अस्पताल, 2 को वर्मा यूनियन, 2 को बंथिया, 2 को ऑरोबिंदो और 1 को भंडारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

गलत रास्ते में घुसा ट्रक, ड्राइवर शराब के नशे में था


शाम के वक्त शहर में भारी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित है, लेकिन ड्राइवर रास्ता भटक गया और एयरपोर्ट रोड की ओर आ गया। 

पुलिस ने कलानी नगर में ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर ने स्पीड बढ़ाकर ट्रक भगाया। डीसीपी कृष्णा लालचंदानी ने बताया कि ड्राइवर शराब के नशे में था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख, एसीएस को भेजा इंदौर


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला को इंदौर भेजने के निर्देश दिए है। साथ ही शहर में रात 11 बजे से पहले भारी वाहनों की एंट्री की जांच के भी आदेश दिए है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई खौफनाक तस्वीर


शिक्षक नगर के पास सबसे पहले ट्रक ने दो बाइक सवारों को टक्कर मारी, जो ट्रक में फंस गए और काफी दूर तक घिसटते रहे। लोग चिल्लाते रहे, लेकिन ड्राइवर नहीं रुका। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे और ड्राइवर नशे में था।

READ MORE: बिहार SIR पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; कहा – गड़बड़ पाई गई तो पूरी प्रक्रिया हो जाएगी रद्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *