Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी जावा के सिदोअर्जो शहर में सोमवार को एक इस्लामिक स्कूल की इमारत ढह गई। हादसे में 13 साल के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि 99 छात्र घायल हो गए हैं। मलबे में अब भी 65 छात्र दबे होने की आशंका है। हादसा उस समय हुआ जब छात्र दोपहर की नमाज अदा कर रहे थे।
बचाव दल अब तक आठ छात्रों को सुरक्षित निकाल चुका है और लगातार ऑक्सीजन व पानी मलबे के अंदर पहुंचा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि स्कूल इमारत का अनधिकृत विस्तार किया जा रहा था। पुरानी दो मंजिला इमारत पर दो और मंजिलें बना दी गई थी, जिससे नींव कमजोर हो गई और इमारत गिर गई।
❗️🇮🇩 – At least 65 students are presumed buried under the rubble after a multi-story Islamic boarding school building collapsed in Sidoarjo, East Java, Indonesia, while over 100 were gathered for afternoon prayers.
— 🔥🗞The Informant (@theinformant_x) September 30, 2025
One 13-year-old student has been confirmed dead, with 99 others… pic.twitter.com/UrqHsoWg50
भारी कंक्रीट और मलबे के कारण राहत कार्य में कठिनाई आ रही है। परिजन घटनास्थल पर अपने बच्चों की सलामती की दुआ कर रहे हैं। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि निर्माण में लापरवाही और नियमों की अनदेखी हादसे की वजह हो सकती है।
READ MORE: करूर भगदड़ मामला; विजय की रैली में 41 की मौत, TVK के 3 पदाधिकारी गिरफ्तार