Aayudh

Categories

Indigo Flight Bomb Threat: इंडिगो फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित सभी यात्री सुरक्षित

Indigo Flight Bomb Threat

Indigo Flight Bomb Threat: मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट को मंगलवार सुबह बम की धमकी मिली, जिससे दिल्ली एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। सुरक्षा कारणों से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई।

यह फ्लाइट इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 762 थी, जिसमें करीब 200 यात्री सवार थे। विमान एयरबस A321 नियो था, जिसने सुबह 7:53 बजे दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग की।

बम की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की पूरी जांच की। जांच में यह धमकी गैर-विशिष्ट पाई गई, यानी कोई ठोस खतरा नहीं मिला।

इंडिगो एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि, “30 सितंबर को मुंबई से दिल्ली जा रही फ्लाइट में सुरक्षा से जुड़ी जानकारी मिली थी। हमने तुरंत सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन किया और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे जरूरी है।”

प्रवक्ता ने यह भी बताया कि फ्लाइट में मौजूद यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए उन्हें जलपान और जरूरी अपडेट दिए गए।

फिलहाल, सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और एयरपोर्ट पर स्थिति सामान्य हो गई है। एयरलाइंस और सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर स्थिति को संभाल लिया।

RAED MORE: वरिष्ठ BJP नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *