देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में 8वें दिन भी उड़ानों का संकट जारी है। मंगलवार को बेंगलूरू और हैदराबाद से करीब 180 उड़ानें रद्द हुई, जबकि देशभर में 230 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित रही। पिछले हफ्ते से फ्लाइट रद्द होने की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, 5 दिसंबर को सबसे ज्यादा 1,600 उड़ानें रद्द हुई थी।
सिविल एविएशन मंत्रालय और DGCA ने इंडिगो को हाई-डिमांड रूट पर 5% फ्लाइट्स घटाने का आदेश दिया है। एयरलाइन को 10 दिसंबर शाम तक नया शेड्यूल जमा करना होगा। सरकार ने 10 बड़े एयरपोर्ट पर वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात कर यात्रियों की समस्याओं की जांच भी शुरू कर दी है।
READ MORE: सोनिया गांधी को कोर्ट का नोटिस; बिना नागरिकता के वोटर लिस्ट में कैसे जुड़ा नाम?
विमानन मंत्री के अनुसार, यह संकट इंडिगो के क्रू रोस्टर और संचालन योजना में कमी के कारण हुआ है। मंत्रालय एयरलाइन के 2,200 रूट्स में कटौती करेगा और इन्हें अन्य एयरलाइंस को देगा। स्थिति में सुधार के बावजूद यात्रियों को अभी भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इंडिगो के CEO और टॉप मैनेजमेंट को DGCA की जांच समिति के सामने 10 दिसंबर को पेश होने का आदेश दिया गया है।
READ MORE: अमित शाह ने राज्यसभा में कांग्रेस पर साधा निशाना; कहा – नेहरू ने वंदे मातरम् के टुकड़े किए