Aayudh

Categories

UN: संयुक्त राष्ट्र में शहबाज के झूठे दावों पर भारत का करारा जवाब, ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान की नापाक सच्चाई सामने आई

UN

UN: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत पर झूठे आरोप लगाए और “ऑपरेशन सिंदूर” में जीत का दावा किया। भारत ने तुरंत इसका करारा जवाब दिया। भारतीय राजनयिक पेटल गहलोत ने शरीफ के बयानों को झूठा और हास्यास्पद बताया।

गहलोत ने कहा कि पाकिस्तान लंबे समय से आतंकवाद को बढ़ावा देता आ रहा है और यह उसकी विदेश नीति का हिस्सा बन चुका है। उन्होंने याद दिलाया कि पाकिस्तान ने ओसामा बिन लादेन को सालों तक छिपाए रखा और उसके मंत्री खुद मान चुके हैं कि वहां दशकों से आतंकी कैंप चलाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक आतंकी संगठन को बचाने की भी कोशिश की थी।

भारत ने साफ कर दिया कि आतंकवादियों और उनके प्रायोजकों में कोई फर्क नहीं किया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के बहावलपुर और मुरीदके में कई आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए और पाकिस्तानी सेना को युद्ध रोकने की गुहार लगानी पड़ी।

गहलोत ने पाकिस्तान से सभी आतंकी शिविर तुरंत बंद करने और भारत में वॉन्टेड आतंकियों को सौंपने की मांग की। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर अडिग है और किसी भी तरह के “परमाणु ब्लैकमेल” के आगे झुकेगा नहीं।

भारत ने दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया कि पाकिस्तान झूठ और नफरत की राजनीति करता है, जबकि भारत आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगा।

READ MORE: ओडिशा को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, 60 हजार करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *