Aayudh

भारत के सबसे बड़े राजघराने

राजघराने

वैसे तो भारत में लोकतंत्र का राज है लेकिन आज भी भारत में कुछ ऐसे राज घराने हैं जो राजा महाराजा वाला जीवन जी रहे हैं। भारत में कुछ ऐसे राजघराने भी है जिनके पास आज भी अरबों की सम्पत्ति है। हम इस आर्टिकल में कुछ ऐसे ही राजघरानों के बारे में बात करेंगे जो आज भी राजकिय ढाढ बाढ के साथ जीवन जी रहे हैं।

जोधपुर राज घराना- उमेद भवन का जिक्र शायद आप में से कई लोगों ने सुना होगा। क्योंकि ये वहीं महल है जहां प्रियंका जैसे कई बॉलीवुड स्टार शादी कर चुके हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते है कि इस शाही महल पर मालिकाना हक महाराजा गज सिंह का है। जो राठौर परिवार के वंश से संबंध रखते हैं। आज भी जोधपूर के इस राजघराने को भारत के सबसे शाही परिवार का दर्जा दिया जाता है।

गायकवाड्स राज घराना- 18 वीं शताब्दी तक भारत के बरोड़ा पर एक ही राज परिवार का शासन चलता था और वह थे गायकवाड्स भव्य महल और आगे पिछे घुमाने वाले नौकर चाकर के साथ इस राज घराने का अगल ही रूतबा है। 20 हजार करोड़ की संपत्ति के साथ रईसी ने इनका साथ आज तक नहीं छोड़ा है। गायकवाड परिवार के मुखिया समरजीत सिह गायकवाड शाही वंशावली के वारिस है।

राजकोट शाही घराना- अरबों की जमीन जायजात के साथ राजकोट शाही घराना एकलौता ऐसा परिवार है जिसने अपनी पुरखों की संपत्ति को एक आलीसान होटन में बदलने के बजाय करोड़ों के हाइड्रो पावर प्लांट्स और बायो फिल्ड डेवलपमेंट में लगाया है लेकिन फिर भी इनकी अबरों की संपत्ति में कोई कमी नहीं आई है। आज भी ये 18 वीं शताब्दी के राजा महाराजा वाला जीवन जी रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *