Aayudh

Categories

India-US Tariff Row: ट्रंप ने फिर भारत पर साधा निशाना, कहा- रिश्ता था एकतरफा, भारत लगाता है 100% टैरिफ 

Donald Trump On India US Tariff

India-US Tariff Row: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक भारत और अमेरिका के बीच का रिश्ता एकतरफा रहा।

ट्रंप ने दावा किया कि भारत अमेरिकी सामानों पर 100% तक टैरिफ लगाता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि भारत ने हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल पर 200% ड्यूटी लगाई थी।

उनका कहना है कि इस वजह से अमेरिकी कंपनी भारत में मोटरसाइकिल बेच ही नहीं पाई। बाद में कंपनी को भारत में ही प्लांट लगाना पड़ा।

रूस से तेल खरीद पर भी आपत्ति

ट्रंप ने बताया कि भारत द्वारा रूस से तेल खरीद जारी रखने पर भी अमेरिका ने 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाया। बाद में इसे बढ़ाकर 50% कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि टैरिफ उनकी सबसे बड़ी ताकत है। इससे अमेरिका को बेहतर बातचीत की शक्ति मिलती है और कई विवाद टाले जा सकते हैं।

मोदी सरकार का जवाब

भारत ने साफ किया है कि व्यापार पर बातचीत जारी है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि नवंबर तक द्विपक्षीय व्यापार समझौता संभव है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा कि किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

अमेरिका में भी हो रही आलोचना

ट्रंप की टैरिफ नीति की आलोचना अमेरिका में भी हो रही है। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि इससे अमेरिकी उपभोक्ताओं और कंपनियों को नुकसान हो रहा है।

पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि ट्रंप ने पाकिस्तान को तरजीह देकर भारत-अमेरिका संबंधों को कमजोर किया।

READ MORE: पंजाब बाढ़ पर शाहरुख खान और आलिया भट्ट ने जताई चिंता, सोनू सूद ने मदद का बढ़ाया हाथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *