India Exposed Pakistan: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। पाकिस्तान ने कश्मीर को लेकर भारत पर झूठे आरोप लगाए, जिसके जवाब में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वथनेनी हरीश ने पाकिस्तान की असलियत सबके सामने रख दी।
#WATCH | At the UNSC Open Debate on Women Peace and Security, Permanent Representative of India to the UN, Parvathaneni Harish says, "Every year, we are unfortunately fated to listen to the delusional tirade of Pakistan against my country, especially on Jammu and Kashmir, the… pic.twitter.com/KngC3ku98O
— ANI (@ANI) October 7, 2025
हरीश ने कहा कि पाकिस्तान वही देश है जिसने 1971 में ‘ऑपरेशन सर्चलाइट’ चलाया था। इस दौरान पाक सेना ने करीब 4 लाख महिलाओं के साथ बलात्कार किया और हजारों नागरिकों का नरसंहार किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हर साल UNSC में भारत के खिलाफ झूठ फैलाने की कोशिश करता है, जबकि सच्चाई यह है कि वो खुद अपने लोगों पर अत्याचार करता है।
भारत ने बताया कि कैसे वह महिला शांति सैनिकों को बढ़ावा देता है। डॉ. किरण बेदी का उदाहरण देते हुए हरीश ने कहा कि वह UN पुलिस सलाहकार बनने वाली पहली महिला थी।
भारत ने साफ किया कि पाकिस्तान दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए झूठी बातें करता है, जबकि भारत शांति, सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देता है।
UN में भारत का यह बयान महिला, शांति और सुरक्षा पर हुई सालाना बहस के दौरान आया, जहां हरीश ने दुनिया के सामने पाकिस्तान की असलियत उजागर कर दी।
READ MORE: पाक रक्षा मंत्री की भारत को धमकी; कहा- जंग हुई तो भारत अपने ही विमानों के मलबे में दब जाएगा