Aayudh

Categories

INDIA – EU FTA: ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ पर लगी मुहर; 110% टैक्स घटकर 10%; PM मोदी बोले – गेम चेंजर…

INDIA - EU FTA Mother Of All Deal

Highlights

  • भारत और EU ने ऐतिहासिक फ्री ट्रेड डील ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ का ऐलान किया।
  • पीएम मोदी ने इसे भारत-EU रिश्तों का नया अध्याय बताया; निवेश, रोजगार और वैश्विक सप्लाई चेन को बढ़ावा मिलेगा।
  • यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने समझौते को इतिहास रचने वाला और दोनों महाशक्तियों की जीत करार दिया।

INDIA – EU FTA: भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) का ऐलान हो गया है, जिसे दुनिया में ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ कहा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह समझौता 140 करोड़ भारतीयों और यूरोप के करोड़ों लोगों के लिए बड़े अवसर लेकर आया है। इसके जरिए दोनों देशों के बीच व्यापार आसान होगा और कई उत्पादों पर टैक्स कम या पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।

टैक्स में बड़ी राहत

इस डील के बाद यूरोप से आने वाली कारों पर टैक्स 110 प्रतिशत से घटकर धीरे-धीरे 10 प्रतिशत तक लाया जाएगा। यूरोप की शराब और वाइन पर भारी टैक्स 150 प्रतिशत से घटकर 20–30 प्रतिशत तक होगा। पास्ता, चॉकलेट, जैतून का तेल और अन्य खाद्य उत्पाद अब बिना टैक्स भारत में उपलब्ध होंगे। मेडिकल और मशीनरी से जुड़े लगभग सभी उपकरण भी बिना टैरिफ आएंगे।

पीएम मोदी का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह डील भारत-EU के रिश्तों का नया अध्याय है। 27 जनवरी को भारत और यूरोप के 27 देशों के साथ FTA साइन किया गया। उन्होंने बताया कि इससे निवेश बढ़ेगा, नई इनोवेशन साझेदारियां बनेंगी और वैश्विक सप्लाई चेन मजबूत होगी। पीएम मोदी ने कहा कि यह सिर्फ व्यापार समझौता नहीं है, बल्कि साझा समृद्धि का रोडमैप है। यह समझौता भारत और यूरोप के बीच आपसी रिश्तों को और मजबूत करेगा और वैश्विक व्यवस्था में सुधार की दिशा भी देगा।

READ MORE: भारत दौरे के बाद बदला UAE का रुख, इस्लामाबाद एयरपोर्ट ऑपरेशन से पीछे हटा संयुक्त अरब अमीरात

उर्सुला बोली – समझौता इतिहास रचेगा

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इस समझौते को इतिहास रचने वाला बताया। उन्होंने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा, “पीएम मोदी, हमने अब तक का सबसे बड़ा समझौता कर दिखाया। हमने ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ डिलीवर की है।” उन्होंने कहा कि यह समझौता दोनों महाशक्तियों की जीत है और लाखों लोगों के लिए रोजगार और नए अवसर पैदा करेगा।

दोनों देशों को होगा फायदा

इस समझौते से यूरोप को फायदा होगा क्योंकि प्रीमियम कारों की बिक्री आसान होगी और शराब सस्ती मिलेगी। IT, इंजीनियरिंग और बिजनेस सर्विस कंपनियों को भारत में काम करने के ज्यादा अवसर मिलेंगे। भारत को भी लाभ होगा क्योंकि कपड़े, जूते और लेदर प्रोडक्ट्स पर टैक्स कम या खत्म हो जाएगा।

फार्मा और केमिकल सेक्टर का व्यापार हर साल 20–30 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। यूरोप की डिफेंस कंपनियां भारत में फैक्ट्रियां लगा सकती हैं और स्टील, एल्युमिनियम और हाइड्रोजन सेक्टर को भी फायदा मिलेगा।

READ MORE: अमेरिका जल्द ही हटा सकता है भारत का 25% टैरिफ, वित्तमंत्री ने कहा – भारत ने रूस से तेल खरीदना कम किया

रक्षा और रणनीतिक सहयोग

भारत और EU ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर भी चर्चा की। दोनों पक्षों ने सप्लाई चेन और भरोसेमंद रक्षा इकोसिस्टम के विकास के अवसरों पर विचार किया।

INDIA - EU FTA

यह डील भारत और यूरोप के बीच व्यापार, निवेश और रणनीतिक साझेदारी को नई ऊचाई देगी। आम लोगों को यूरोप से सस्ते उत्पाद मिलेंगे और भारतीय उद्योगों को बड़े बाजार का फायदा मिलेगा। पीएम मोदी और EU लीडर्स के मुताबिक यह समझौता वैश्विक व्यापार और रणनीतिक सहयोग में नए अध्याय की शुरुआत है।

READ MORE: UGC के नए 2026 नियमों पर बवाल: सवर्ण छात्रों और शिक्षकों का विरोध, सुप्रीम कोर्ट में मामला, कुमार विश्वास बोले- मैं अभागा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *