Aayudh

Categories

IND VS WI Test Sqaud:  वेस्टइंडीज टेस्ट के लिए टीम इंडिया घोषित, टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल होंगे कप्तान, जडेजा उपकप्तान

IND VS WI Test Sqaud

IND VS WI Test Sqaud: भारत और वेस्टइंडीज के बीच अक्टूबर में होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस बार टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है, जो पहली बार घरेलू टेस्ट सीरीज में कप्तानी करेंगे। ऋषभ पंत की गैरहाज़िरी में रवींद्र जडेजा उपकप्तान बनाए गए हैं।

टीम से करुण नायर, अभिमन्यु ईश्वरन, शार्दुल ठाकुर, आकाशदीप और अंशुल कंबोज को बाहर कर दिया गया है। वहीं देवदत्त पडिक्कल और अक्षर पटेल की वापसी हुई है। विकेटकीपर की भूमिका ध्रुव जुरेल निभाएंगे, जबकि नारायण जगदीशन बैकअप के तौर पर टीम में शामिल हैं।

जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज में आराम नहीं दिया गया है। वह तेज गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ नजर आएंगे।

भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट 2 अक्टूबर को अहमदाबाद और दूसरा 10 अक्टूबर को दिल्ली में खेला जाएगा।

भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), जडेजा (उपकप्तान), जायसवाल, केएल राहुल, पडिक्कल, साई सुदर्शन, जुरेल, सुंदर, बुमराह, अक्षर, रेड्डी, सिराज, कृष्णा, कुलदीप, जगदीशन।

READ MORE: भारत-पाक मैच पर दिलजीत दोसांझ ने किया रिएक्ट, कहा – “मेरी फिल्म हमले से पहले शूट हुई थी, लेकिन मैच तो बाद में हुआ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *