IND VS NZ Indore Tickets: लंबे समय बाद मध्यप्रदेश की धरती पर वनडे क्रिकेट का रोमांच लौटने जा रहा है। 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में वनडे मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया की तरफ से स्टार प्लेयर रोहित शर्मा और विराट कोहली भी इस सीरिज का हिस्सा हो सकते है। इस मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
सूत्रों की मने तो मैच के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग 31 दिसंबर से शुरू होगी। पहले दिन टिकट बुक करने का अवसर स्टूडेंट्स और दिव्यांगजनों को दिया जाएगा। इसके बाद सामान्य दर्शकों के लिए टिकिट्स उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही टिकटों की बिक्री पूरी तरह ऑनलाइन होगी और इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट www.district.in/mpca तय की गई है।
इंदौर में लंबे अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच आयोजित हो रहा है, ऐसे में होलकर स्टेडियम के खचाखच भरने की उम्मीद है। खास तौर पर फैंस रोहित शर्मा और विराट कोहली की बल्लेबाजी देखने को लेकर काफी उत्साहित हैं। मैच को लेकर शहर में क्रिकेट का माहौल पहले से ही बनना शुरू हो गया है।
READ MORE: एमपी का वित्त विभाग होगा स्मार्ट, AI से लैस होगी वेबसाइट; स्मार्ट चैटबॉट से मिलेगा टीए-डीए