Aayudh

Categories

IND VS AUS Semi Final: जेमिमा के आंसुओं से सजा जीत का जश्न; हरमनप्रीत भी रो पड़ी, अमनजोत के चौके से भारत फाइनल में

IND VS AUS Semi Final

IND VS AUS Semi Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली। भारत ने सेमीफाइनल में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर उसका विजय रथ रोक दिया। जेमिमा रॉड्रिग्ज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 127 रनों की नाबाद पारी खेली और हरमनप्रीत कौर के साथ 167 रनों की साझेदारी की।  

अमनजोत कौर के चौके से मिली जीत के साथ ही मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जेमिमा और अमनजोत एक-दूसरे को गले लगाकर रो पड़ीं, जबकि कप्तान हरमनप्रीत पवेलियन में भावुक हो गईं। जेमिमा ने यह जीत अपने माता-पिता को समर्पित की और मैच के बाद उनसे गले मिलते हुए आंसू नहीं रोक सकीं।  

ड्रेसिंग रूम में भी टीम ने इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। बीसीसीआई ने इसका वीडियो शेयर किया जिसमें खिलाड़ी खुशी से झूमते और एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए। अब भारत का फाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा।

READ MORE: कैलाश विजयवर्गीय की तबीयत हुई खराब, डिहाइड्रेशन के बाद अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *