Aayudh

Categories

भोपाल में कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म 

छात्रा से दुष्कर्म

राजधानी भोपाल में बीएससी थर्ड ईयर की कॉलेज छात्रा से ज्यादती कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा ने आरोपी की हरकतों से तंग आकर पिपलानी पुलिस थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। 

दुष्कर्म में पुलिस से मिली जानकारी  

पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय बीएससी थर्ड ऐयर की छात्रा पिपलानी थाना क्षेत्र में रहती है। वह मूलतः बिहार की रहने वाली है। चार साल पहले वह एक शादी समारोह मे शामिल होने के लिए बिहार गई थी। यहां उसकी पहचान दीपक तिवारी नाम के युवक से हुई। दीपक भी शादी में शामिल होने के लिए आया था। दोनों के बीच पहचान होने के बाद दीपक ने छात्रा का मोबाइल नंबर ले लिया और दोनों के बीच बात-चीत होने लगी। करीब दो साल बाद मार्च 2022 में दीपक छात्रा से मिलने भोपाल आया और घुमाने के बहाने वह उसे होटल ले गया। दीपक ने छात्रा के साथ ज्यादती कर दुष्कर्म किया और वापस बिहार लौट गया। 

डरा-धमकाकर बनाएं जबरदस्ती संबंध 

दीपक कुछ दिनों बाद फिर भोपाल आया तथा आनंदनगर इलाके में किराए का मकान लेकर रहने लगा। रिश्तेदारों में बदनाम करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह नौकरी करने के लिए दिल्ली चला गया। वहां रहने के दौरान भी वह छात्रा पर भोपाल आकर मिलने और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था।दीपक की बढ़ती हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने परिजनों को पूरी बात बताई और परिजनों के साथ में थाने जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की एक टीम जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली जाएगी।  

यह भी पढ़े- लवजिहाद का ये मामला सुन कांप जाएगी रूह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *