Aayudh

Categories

इमरान की बहन ने शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ को दी धमकी; कहा – उन्हें कुछ भी हुआ, तो कोई भी नहीं बचेगा

इमरान खान

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी ने इमरान खान को नुकसान पहुँचाने की कोशिश करने वालों को कड़ी धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर इमरान को कुछ भी हुआ, तो कोई भी नहीं बचेगा। नोरीन ने कहा, “अगर इन्होंने इमरान का कत्ल करने का सोचा, तो जो भी सीनेटर हैं, उन सबका भी कत्ल होगा।”

नोरीन ने आरोप लगाया कि इमरान खान को जानबूझकर आइसोलेशन में रखा जा रहा है, जो पाकिस्तान के जेल मैनुअल के खिलाफ है। उनका कहना था कि इमरान की जान को खतरा है, क्योंकि पहले भी उनकी हत्या की कोशिश की जा चुकी है।

READ MORE: कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद विवाद पर बदले सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के सुर; कहा – कोई मतभेद नहीं, हम एकजुट

इमरान के बेटे कासिम खान ने भी आरोप लगाया है कि उनके पिता को पिछले छह हफ्तों से “डेथ सेल” में रखा गया है और उन्हें परिवार से मिलने नहीं दिया जा रहा। कासिम ने कहा कि यह सब जानबूझकर किया जा रहा है, ताकि इमरान की असली हालत को छिपाया जा सके।

नोरीन ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की आलोचना करते हुए कहा कि यह सरकार जुल्म कर रही है और ताकत के नशे में चूर है। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इमरान को कुछ भी हुआ, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।

READ MORE: कोरियोग्राफर नंदिका ने तोड़ी चुप्पी; बताया पलाश मुच्छल के साथ क्या है कनेक्शन…


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *