Aayudh

Categories

IMD Alert : अगले दो दिनों में इन दो जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

देश की राजधानी दिल्ली समेत सभी मैदानी राज्यों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। हालांकि बीतें दिन दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में धुंध छायी रही। जिस वजह से मौसम के मिजाज में काफी परिवर्तन देखने को मिला। मौसम विभाग की मानें तो इस महीने के आखिरी तक लू के साथ भीषण गर्मी की संभावना है।

राजधानी दिल्ली में मौसम का हाल

अगर बात करें राजधानी दिल्ली की तो आज यहाँ न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही IMD ने 15 मई तक लू चलने की संभावना जताई है। हालांकि आज राजधानी में बादल छाए रहे था कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। बीतीं रविवार को नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पंजाब और दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में रविवार शाम को भी धूल भरी आंधी चली और झमाझम बारिश भी हुई।

मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी

IMD के मुताबिक, 11 मई से एक बार फिर मौसम के मिजाज में बदलाव आने वाला है। वहीं प्रदेश में 21 मई के बाद से मौसम विभाग ने हीट वेव चलने की भी संभावना जताई है। इसके साथ ही 15 मई से 10 जून के बीच तेजी से तापमान बढ़ेगा और नौतपा तपने का भी अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि इस दौरान 6 दिन गर्मी तथा 6 दिन आंधी और बारिश की संभावना है।

Also Read : भोपाल और छिंदवाड़ा से गिरफ्तार हुए संदिग्ध आतंकी , NIA और ATS ने की कार्रवाई

IMD इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर,मिजोरम, त्रिपरा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल में आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश की भी संभावना है। इसके अलावा, सिक्किम सहित तटीय आंध्र प्रदेश, मराठवाड़ा, पूर्वोत्तर भारत, तेलंगाना, रायलसीमा और दक्षिण ओडिशा के कई हिस्सों में तेज बारिश के आसार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *