Aayudh

Categories

IIT बाबा के साथ डिबेट शो में हुई मारपीट…डंडों से पीटने का लगाया आरोप

IIT Baba

नई दिल्ली। महाकुंभ 2025 के वक़्त सुर्ख़ियों में आए IIT बाबा एक बार फिर से चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह आरोप लगा रहे हैं कि एक निजी चैनल के डिबेट शो में उनके साथ बदसलूखी की गई।

आपको बता दें कि IIT बाबा का असली नाम अभय सिंह और इन्होंने IIT मुंबई से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। महाकुंभ में IIT बाबा काफी चर्चाओं में थे, जिसके बाद कई मीडिया चैनल ने उनका इंटरव्यू भी किया। एक बार फिर से उन्हें एक निजी चैनेल के डिबेट शो में बुलाया गया और उनके साथ बदसलूखी की गई।

IIT बाबा ने पोस्ट कर दी जानकारी

IIT बाबा उर्फ़ अभय सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उनहोंने लिखा है कि “मीडिया और सनातन के असुरों ने जो किया वो आप सब ने मुझे लाइव देखा..पुलिस कंप्लेंट कर दी है, बाकी महादेव देख लेंगे” उनके इस पोस्ट के बाद लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू की। कुछ लोगों ने उन्हें मीडिया चैनल के शो में न जाने की सलाह दी तो वहीं कुछ लोगों ने कमेंट्स में उनकी तारीफ भी की है।

मुझपर डंडे से प्रहार किया – IIT बाबा

IIT बाबा ने इस पूरे मामले के बाद पुलिस में भी शिकायत दर्ज़ करवाई है। बाबा ने अपनी शिकायत में बताया कि एक मीडिया चैनल के द्वारा मुझे इंटरव्यू में आमंत्रित किया गया था। उन्होंने बताया कि चैनल में इंटरव्यू के दौरान बाहर से आए कुछ भगवाधारियों ने मेरे साथ मारपीट की। मुझे एक कमरे में बंद करने की भी कोशिश की गई। उन्होंने स्वामी वेद भारती नंद सरस्वती नाम के एक भगवाधारी पर डंडे से प्रहार करने का भी आरोप लगाया है।

थाने के बाहर दिया धरना

इस पूरे घटना के बाद जब IIT बाबा थाने पहुंचे तो उन्होंने वहां पर धरना शुरू कर दिया, हालांकि पुलिस के समझाने पर उन्होंने धरना समाप्त कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस घटना के जरिए उनकी गरिमा को बदनाम करने की कोशिश की गई है। वहीं इस मामले के बाद नोएडा पुलिस का कहना है कि इसकी जांच की जा रही है। आपको बता दें कि IIT बाबा ने इस पूरे मामले की शिकायत सेक्टर-126 के थाने में दर्ज़ कराई है।

ALSO READ : क्या देश में पुरुषों के लिए नहीं हैं कानून…TCS के मैनेजर ने किया Sucide

WATCH : https://youtu.be/i2OJJTar-oA?si=dPplKmzlnsESlt-g

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *