Aayudh

अगर आपको भी हैं ये लक्षण तो हो सकती है गट हेल्थ (gut health) खराब

गट हेल्थ (gut health)

इन दिनों हर दूसरे व्यक्ति को पेट से जुड़ी समस्याएं बनी रहती हैं। जिनका मुख्य कारण उनका बिगड़ता खानपान होता है पर ऐसी हर समस्या केवल पेट दर्द तक सीमित नहीं रहती बल्कि खराब गट हेल्थ (gut health) का कारण बन जाती है। आपकी नज़रअंदाजगी आपके लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकती हैं इसलिए जानना ज़रूरी है कि क्या है गट हेल्थ।

क्या होता है गट हेल्थ (gut health)

गट हेल्थ आंतों में मौजूद अच्छे और बुरे बैक्टीरिया से मिलकर बनती है। हमारी आंतों में फायदेमंद बैक्टीरिया भी होते हैं और हानिकारक बैक्टीरिया भी होते हैं। लेकिन जब शरीर में हानिकारक बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं तो यह बिगड़ती गट हेल्थ का कारण बनते हैं।

कही आपको भी तो नहीं है ये लक्षण

गट हेल्थ बिगड़ने पर व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ, पेट, हार्मोन्स और स्किन पर असर दिखता है। अगर आपके शरीर में यह लक्षण हैं तो आपकी गट हेल्थ भी खराब हो सकती है। गट हेल्थ खराब होने पर तनाव, चिंता, डिप्रेशन, पेट में दर्द, कब्ज, एसीडिटी,सीने में जलन, डायरिया और मूडस्विंग जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

गट हेल्थ (gut health) बिगड़ने पर इलाज

हमें गट हेल्थ (gut health) को बैटर रखने के लिए रोजाना व्यायाम करना चाहिए। साथ ही पेट से सम्बंधित योगा भी करना चाहिए। इस तरह की पेट से सम्बंधित बीमारियों से बचने के लिए व्यक्ति को फाईबर से भरा खाना खाना चाहिए और जंक फूड अवोईड करना चाहिए। ज्यादा पानी पीने और चबा चबाकर खाना खाने से हम बिगड़े गट हेल्थ को भी सुधार सकते हैं। साथ ही कुछ बातें हैं खाने के तुरंत बाद सोना जैसी आदतों को बदल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- कैसे शुरू हुआ वैलेंटाइन डे? आइए जानते हैं इसका इतिहास Valentine’s Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *