महू। 9 मार्च को एक तरफ जहाँ पूरा देश भारत की जीत का जश्न मना रहा था, वहीं MP का महू आग की लपटों का शिकार हो गया। ICC चैंपियंस ट्रॉफी की जीत के बाद महू में एक जुलूस निकाला गया, जिसने बाद में हिंसा का रूप ले लिया।
क्या है पूरा मामला ?
9 मार्च को भारतीय टीम ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी का ख़िताब जीत सभी देशवासियों को होली का तोहफ़ा दे दिया। सभी जगहों पर होली और दिवाली एक साथ मनाई गई। आतिशबाज़ीयां भी हुईं, मगर मध्य प्रदेश के महू में जीत का जश्न आगजनी में तब्दील हो गया। रविवार (9 मार्च 2025) को महू में तक़रीबन 100 लोगों ने भारत की जीत का उत्सव मनाने के लिए एक जुलूस निकाला था।
जुलूस में तक़रीबन 50 मोटरसाइकिल शामिल थे। जानकारी के मुताबिक जब जुलूस जामा मस्जिद के पास से गुजर रहा था, तब कुछ लोगों ने जुलूस में जा रहे आखिर के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब इसकी जानकारी जुलूस में आगे जा रहे लोगों को लगी तो दोनों गुटों के बीच पथराव शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि फिर उपद्रवियों ने गाड़ियों में आग लगाना शुरू कर दिया।
साथ हीकुछ लोगों ने “अल्लाहु अकबर” के भी नारे लगाए।
मौके पर पहुंची पुलिस
जब इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को लगी तब आसपास के 10 थानों के तक़रीबन 300 पुलिस बल को महू बुलाया गया। DIG निमिष अग्रवाल भी करीब डेढ़ बजे महू पहुंचे और पैदल चलकर ही स्थिति का जायजा लिया। हालात को काबू करने के लिए भारतीय सेना की क्विक रिस्पांस टीम (QRT) के 8 जवानों की टुकड़ी को भी बुलाया गया।
पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामले में 13 आरोपियों को हिरासत में लिया है। साथ ही और भी लोगों को चिन्हित कर कार्यवाही की जा रही है।
ALSO READ : MP Budget Session 2025 : CM ने कहा बजट का रिकॉर्ड टूटेगा…