Aayudh

IND VS NZ : ICC जीत के बाद भारतीय टीम को मिल करोड़ों रूपए…

ICC

IND VS NZ : 9 मार्च को भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हारकर एक बार फिर से ICC चैंपियंस ट्रॉफी का ख़िताब अपने नाम कर लिया। 9 मार्च 2025 की तारीख भारत के इतिहास में हमेशा याद रखी जाएगी। कई मुश्किलों के बावजूद भारत ने इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है।

भारत हार गई थी टॉस

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बैटिंग चुना था। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित ICC चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल पूरी दुनिया के एक दिचस्प मैच रहा। न्यूजीलैंड ने 7 विकेट गवांकर 251 रन बनाए, भारत को 252 रनों का टारगेट दिया। जिसके बाद भारत ने भी अपना तूफानी अंदाज़ NZ की टीम को दिखा दिया।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बल्ला संभालते ही न्यूजीलैंड की टीम के छक्के छुड़ा दिए। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर 18.4 ओवरों में 105 रनों की साझेदारी की। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद भारतीय टीम में थोड़ी चिंता दिखी लेकिन श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने मैच संभाल लिया।

ICC Champions Trophy 2025 : भारतीय टीम हुई मालामाल

ICC

भारतीय टीम ने 2025 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम कर इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। सबसे पहले 2002 में भारतीय टीम ने सौरव गांगुली की कप्तानी में ICC चैंपियंस ट्रॉफी को श्रीलंका के साथ साझा किया था। फिर 2013 में विराट खोली की कप्तानी में इंग्लैंड को हराकर इसे इंडिया लेकर आए थे।

एक बार फिर से कई सालों के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने इसे अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा की कप्तानी में महज 10 महीनों के अंदर भारत ने दो ICC की ट्रॉफी अपने नाम की है। इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भी भारत ने साउथ अफ्रीका की टीम को हारकर एक ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।

ICC ने टूर्नामेंट की शुरुआत में कुल 60 करोड़ रूपए की घोषणा की थी। जिसमें से भारतीय टीम को कुल 20 करोड़ रूपए प्राइज मनी के तौर पर मिले हैं। वहीं फाइनल में हारने वाली न्यूज़ीलैण्ड की टीम को 9.72 करोड़ रूपए मिले।

ALSO READ : ICC Champions Trophy के बाद Rohit Sharma छोड़ेंगे कप्तानी ?

WATCH : https://youtu.be/RNpb7sVN7ww?si=VuhicWbL3WtGTjVt

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *