ICC Champions Trophy के बाद Rohit Sharma छोड़ेंगे कप्तानी ?

ICC Champions Trophy 2025 : ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के बाद भारतीय टीम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भारतीय टीम की कप्तानी में बदलाव करने पर विचार कर रही है। हालांकि 9 मार्च को ICC चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में रोहित शर्मा भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे।

ICC के बाद कौन बनेगा भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान ?

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के बाद BCCI रोहित शर्मा को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की खबर के अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को नया कप्तान मिलने की संभावना है। इस रेस में शुभमन गिल के नाम की चर्चा सबसे अधिक हो रही है। वर्तमान में शुभमन गिल भारतीय टीम के उपकप्तान भी हैं।

मात्र 24 साल की उम्र में शुभमन गिल को भारतीय टीम का उपकप्तान बनाना, एक संकेत की ओर ईशारा कर रहा है। कहीं न कहीं BCCI उन्हें एक लीडर के रूप में देख रही है जो आने वाले समय में भारतीय टीम की कमान संभाल सकते हैं।

ICC : shubman gill

शुभम गिल का अनुभव

शुभमन गिल जो अभी भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान हैं, IPL में गुजरात टाइटन्स की कप्तानी कर चुके हैं। हालाँकि उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कप्तानी नहीं की है। 2027 के वर्ल्ड कप के लिए उन्हें तैयार किया जा रहा है। यदि इस चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रोहित शर्मा कप्तानी छोड़ते हैं तो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में शुभमन गिल को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है।

हार्दिक पांडया भी रेस में शामिल

शुभमन गिल के बाद यदि किसी नाम की सबसे अधिक चर्चा हो रही है तो वह हैं हार्दिक पांडया। हार्दिक पांड्या एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और कुछ मैचों में कप्तानी भी कर चुके हैं। वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए, हार्दिक पांड्या के नाम पर भी विचार किया जा सकता है। हालाँकि अभी तक BCCI की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

icc ; hardik pandya

ALSO READ : ICC Champions Trophy : कहाँ खेला जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल ?

WATCH : https://youtu.be/yvAIulWL68U?si=z2nE2joqpwhIBbgJ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Topic

मध्य प्रदेश के हनुमान मंदिर के चमत्कार देखकर आप भी रह जायेंगे दंग…

मध्य प्रदेश अपने गौरवपूर्ण इतिहास के कारण देश भर में अपनी ख्याति फैलाये हुए है साथ ही प्रदेश में ऐसे चमत्कारी हनुमान...

बागेश्वर धाम से अनसुने रहस्मयी तथ्य आपको पता है क्या ?

इन दिनों देश में बागेश्वर धाम चर्चा का विषय बना हुआ है . बागेश्वर धाम से जुड़ी ऐसी कई आश्चर्यजनक बातें है जिनको समझना...

MP Cabinet Meeting : इन प्रस्तावों पर लगी मुहर…

MP Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार (8 अप्रैल 2025) को मंत्रालय...

Popular News

Ishant Sharma पर BCCI ने क्यों लगाया जुर्माना ?

Ishant Sharma Fined : आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है, लेकिन इस बीच गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा एक...

ताजा खबर

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण

© 2023 Created with love by PAL DIGITAL