Highlights
- प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी और बीजेपी नेता अपर्णा यादव से तलाक लेने की बात कही।
- प्रतीक ने अपर्णा को परिवार तोड़ने वाली और स्वार्थी बताया।
- अपर्णा ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, परिवार और भाई का कहना है अकाउंट हैक हो सकता है।
उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ी खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी और बीजेपी नेता अपर्णा यादव से तलाक लेने का ऐलान किया। प्रतीक ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अपर्णा ने उनके पारिवारिक रिश्तों को खराब किया और वह जल्द तलाक देंगे।
अपर्णा का रुख
सूत्रों के मुताबिक अपर्णा यादव ने अभी फोन नहीं उठाया और कोई बयान नहीं दिया। उनके सहयोगियों से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। अपर्णा वर्तमान में यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं और बीजेपी में शामिल हैं।
READ MORE: मौनी अमावस्या पर प्रयागराज माघ मेले में बवाल; शंकराचार्य को पुलिस ने गंगा स्नान से रोका
शादी और परिवार
अपर्णा और प्रतीक ने 2011 में शादी की थी। अपर्णा मुलायम परिवार की बहू हैं और समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई थी। प्रतीक यादव राजनीति से दूर हैं और रियल एस्टेट और फिटनेस बिजनेस करते हैं। दोनों की एक बेटी प्रथमा है।
राजनीतिक चर्चाए
अपर्णा के बीजेपी में शामिल होने और समाजवादी पार्टी की आलोचना करने के बाद उनके तलाक की खबर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। प्रतीक ने अपर्णा को परिवार तोड़ने वाली महिला बताया।
कौन है अपर्णा?
अपर्णा ने मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री ली है। प्रतीक ने लीड्स यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई की। दोनों एनिमल लवर हैं और सामाजिक कार्यों में भी जुड़े हैं।
READ MORE: इतिहास में पहली बार चांदी 3 लाख पार, सोना भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर!