Aayudh

Categories

दिल्ली के दिल से बाहर होने वाला है I.N.D.I.A. महागठबंधन

I.N.D.I.A.

लोकसभा चुनाव करीब आने के साथ ही इंडिया ब्लॉक भी टूटता दिखाई दे रहा है। जहाँ एक ओर ममता बैनर्जी ने स्वतंत्र चुनाव लड़ने की घोणषा कर दी था तो वहीं अब दिल्ली से भी आम आदमी पार्टी अलग होने की कगार पर नज़र आ रही है। बता दें कि इंडिया (I.N.D.I.A.) ब्लॉक में सीटों के बंटवारे को लेकर पेंच फसता दिखाई दे रहा है। इसी कारणवश दिल्ली के दिल से भी इंडिया बाहर निकल सकता है।

धीरे-धीरे टूट रहा I.N.D.I.A. महागठबंधन

लोकसभा चुनाव करीब है जिसे देखते हुए सभी राजनैतिक पार्टियाँ चुनाव की तैयारियं में जुटी हुई लेकिन इंडिया ब्लॉक में सीट बंटवारे को लेकर बात उलझती जा रही है। ताज़ा मामला दिल्ली का है जहां आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के बीट पेंच फस गया है। दरअसल राजधानी में आप ने कंग्रेस को 1 सीट देने का मन बनाया है पर कांग्रेस पार्टी इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं है। जिसके कारण राजधानी में बंगाल जैसी स्थिती बनती नज़र आ रही है। बंगाल में भी ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी और कांग्रेस पार्टी के बीच सहमति नहीं बन पाई थी और ममता ने स्वतंत्र चुनाव लड़ने का मन बना लिया था।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान

आप के एक सीट देने वाली बात को लेकर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने अब बड़ी बात कह दी है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली में सभी 7 सीटों में कर्यकर्ताओं के साथ बैठक की है, पांच लोकसभा में रैला की हैं, अन्य पार्टियों की तुलना में कांग्रेस बेहतर स्थिती में है हमारे कार्यकर्ता सभी 7 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार हैं।

यह भी पढ़ें- UAE : यूएई में हो रहे मंदिर उद्घाटन पर कट्टरपंथियों ने उगला ज़हर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *