Aayudh

कैसे और कहाँ देखें 26 जनवरी ( republic day ) की लाईव परेड

26 जनवरी ( republic day )

भारत में 26 जनवरी ( republic day ) के दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। हर साल इसी दिन राजधानी दिल्ली के लालकिले पर तिरंगा फहराया जाता है। इस दौरान भारत के सभी सैन्य बल अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हैं । जिसे देखने के लिए हजारों लोग पहुँचते हैं। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप इस सैन्य बल के शक्ति प्रदर्शन और परेड को किस तरह लाईव देख सकते हैं।

26 जनवरी ( republic day ) क्यों मनाया जाता है

भारत देश एक लोकतंत्र देश है। भारत अपने संविधान से ही जनता का पोषण करता है। 26 जनवरी 1950 को यही भारतीय संविधान लागू किया गया था जिस कारण आज भी हम 26 जनवरी ( republic day ) के दिन को गणतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं। भारतीय संविधान के जनक डॉ भीमराव अंबेडकर हैं जिनकी अध्यक्षता में संविधान को लिखा गया था।

कहाँ देखें लाईव परेड

26 जनवरी ( republic day ) को होने वाले आयोजनों में कर्तव्य पथ जिसे पूर्व में राजपथ कहा जाता था उसकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। दरअसल इस कर्तव्य पथ पर ही परेड और जल, थल, वायु सभी सेनाओं के प्रदर्शन होते हैं। इस दौरान अलग अलग राज्यों की झाँकियाँ भी निकाली जाती हैं। बतादें कि सभी आयोजनों को देखने के लिए बड़ी तादाद में देशवासी पहुँचते हैं। साथ ही कार्यक्रम को देश की अलग अलग जगह टीवी के माध्यम से भी देखा जाता है। सभी देश भक्त इस दिन दूरदर्शन पर लाईव परेड देख सकते हैं, इसके अलावा डीडी के यूट्यूब चैनल पर भी लाईव देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- हर देश प्रेमी को 26 जनवरी के दिन घुमने जाना चाहिए इन जगहों पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *