Aayudh

Categories

HOLI 2025 : छत्तीसगढ़ में बदला नमाज का समय, बिहार में रुकी होली

HOLI 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जुमे की नमाज के समय में बदलाव किया गया है। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने सभी मस्जिदों को सर्कुलर भेजते हुए अपील की है कि जुमे की नमाज अपने घर में पढ़ें। वहीं उत्तरप्रदेश में भी होली के दिन नमाज की टाइमिंग में बदलाव हुआ है। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में दोपहर 1 बजे होने वाली नमाज अब 2-3 बजे के बीच होगी।

विवाद न हो इसलिए बदला समय

इस वर्ष होली और जुमे की नमाज दोनों ही एक दिन शुक्रवार (14 मार्च 2025) को पड़ रहा है। जिसके कारण कई जगहों पर होली और नमाज की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ में दोपहर 1 बजे से होने वाली नमाज की टाइमिंग को बढ़ाकर 2-3 बजे कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि उस दिन विवाद की स्थिति न बने, इसलिए समय में बदलाव किया गया है।

वहीं बिहार में 12 बजे से 2 बजे तक होली खेलने पर रोक लगा दी गई है।

BJP ने Waqf बोर्ड के फैसले का किया समर्थन

भारतीय जनता पार्टी ने waqf बोर्ड के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सुबह होली खेली जाएगी और दोपहर में नमाज पढ़ी जाएगी तो ये एक अच्छा फैसला है। BJP प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास चाहती है।

आपको बता दें कि देश के अलग-अलग शहरों में शुक्रवार (14 मार्च 2025) को नमाज की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। इस दिन होली भी है और जुमे की नमाज भी। इस दिन कहीं भी विवाद की स्थिति उत्पन न हो इसलिए समय में बदलाव हुआ है।

ALSO READ : Waqf Amendment Bill को कैबिनेट की मिली मंजूरी, जानिए क्या होंगे बदलाव ?

WATCH : https://youtu.be/_3ryi3tUNio?si=-NWR3d06_d_lsQsW

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *