हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या को 7 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है। इस बीच सरकार ने हरियाणा के DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया है।
वाई. पूरन कुमार की पत्नी और IAS अधिकारी अमनीत पी. कुमार, DGP और रोहतक के पूर्व SP नरेंद्र बिजारणिया की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी हैं। सरकार ने बिजारणिया को पहले ही हटा दिया है, लेकिन अब तक उन्हें नई पोस्टिंग नहीं मिली।
आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अमनीत कुमार से मुलाकात कर शोक जताएंगे।
इधर, दलित समाज की 31 सदस्यीय कमेटी द्वारा दिए गए 48 घंटे के अल्टीमेटम का समय आज खत्म हो रहा है। कमेटी ने चेतावनी दी थी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा प्रदर्शन होगा।
राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी जिलों के अफसरों को शांति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकार और अधिकारी लगातार परिजनों को पोस्टमॉर्टम के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं।
READ MORE: नेहा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, विवादित पोस्ट पर FIR बरकरार