Haris Rauf Ban: एशिया कप 2025 के दौरान हुए विवाद को लेकर आईसीसी ने कड़ी कार्रवाई की है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर दो मैचों का प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने भारत के खिलाफ मैच में फाइटर प्लेन गिराने का इशारा किया था, जिसके बाद यह सजा दी गई। अब रऊफ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले आखिरी दो वनडे मैचों में नहीं खेल पाएंगे।
आईसीसी ने बताया कि रऊफ को दो बार आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है। उन्हें दो बार 30% मैच फीस का जुर्माना और चार डिमेरिट अंक मिले हैं। वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की भी 30% फीस काटी गई है। उन पर मैच के बाद दिए गए बयान को “खेल की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला” माना गया।
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चेतावनी और एक डिमेरिट अंक मिला है, जबकि अर्शदीप सिंह और पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को निर्दोष पाया गया। आईसीसी ने कहा कि ये सभी मामले लेवल-1 के तहत आते हैं, जिनमें अधिकतम 50% जुर्माना और दो डिमेरिट अंक का प्रावधान है।
READ MORE: SIR को लेकर ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला, बोली – अगर वोटर लिस्ट झूठी है तो आपकी सरकार भी झूठी है