Aayudh

Categories

Hande Ercel: ‘ये अंकल कौन हैं?’ शाहरुख खान को लेकर तुर्की एक्ट्रेस के कमेंट से मचा बवाल

Hande Ercel Controversy

Hande Ercel: जॉय अवॉर्ड्स 2026 के दौरान रियाद में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की मौजूदगी सुर्खियों में रही, लेकिन इस बार वजह उनका स्टाइल या स्पीच नहीं, बल्कि एक वायरल विवाद बना। तुर्की की मशहूर अभिनेत्री हांडे एर्सेल से जुड़ा एक कथित कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिसने शाहरुख के फैंस को नाराज कर दिया और इंटरनेट पर बहस छेड़ दी।

क्या था वायरल वीडियो में?

इसी बीच एक वीडियो ने खास ध्यान खींचा, जिसमें तुर्की की मशहूर अभिनेत्री हांडे एर्सेल अपने मोबाइल से स्टेज पर मौजूद शाहरुख खान और मिस्र की अभिनेत्री अमीना खलील को रिकॉर्ड करती नजर आई। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग हांडे को शाहरुख की फैन बताने लगे।

इंस्टा स्टोरी से मचा बवाल

फैन होने की खबरों के बीच हांडे एर्सेल ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की। इसमें उन्होंने साफ किया कि वे शाहरुख खान को नहीं, बल्कि अपनी दोस्त अमीना खलील को रिकॉर्ड कर रही थी। इसी स्टोरी में उन्होंने शाहरुख के लिए लिखा, “ये अंकल कौन हैं?” और कहा कि वे उनकी फैन नहीं हैं।

READ MORE: मुंबई में अक्षय कुमार की सिक्योरिटी गाड़ी हादसे का शिकार, दो लोग घायल; वीडियो 

फैंस नाराज

यह कमेंट सामने आते ही शाहरुख खान के फैंस नाराज हो गए। सोशल मीडिया पर हांडे को ट्रोल किया जाने लगा। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि यह स्टोरी फेक भी हो सकती है, क्योंकि बाद में वह इंस्टाग्राम से डिलीट हो गई।

फिलहाल वह स्टोरी हांडे के अकाउंट पर मौजूद नहीं है। इस वजह से पूरे मामले पर सस्पेंस बना हुआ है। न तो हांडे एर्सेल और न ही शाहरुख खान ने इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान दिया है।

कौन हैं हांडे एर्सेल?

हांडे एर्सेल तुर्की की जानी-मानी अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्होंने ‘Gunesin Kızları’, ‘Ask Laftan Anlamaz’ और ‘Sen Çal Kapımı’ जैसे लोकप्रिय टीवी शोज से अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई है। उनकी फैन फॉलोइंग यूरोप, मिडिल ईस्ट और एशिया तक फैली हुई है।

READ MORE: टेक्निकल फेल होने के बाद एयरफोर्स प्लेन तालाब में क्रैश, पायलटों ने दिखाया साहस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *