Aayudh

Categories

Hamidia College: भोपाल हमीदिया कॉलेज में बड़ा हादसा टला; प्राचार्य कक्ष का जर्जर हिस्सा गिरा, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Hamidia College

Hamidia College: भोपाल के हमीदिया कॉलेज में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कॉलेज की पुरानी और जर्जर इमारत के प्राचार्य कक्ष की छत का एक हिस्सा अचानक गिर गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई।

प्रधानाचार्य अनिल सेवानी ने बताया कि हादसे से लगभग 10 मिनट पहले ही वे उसी रास्ते से गुजरे थे। कॉलेज की जर्जर बिल्डिंग की मरम्मत को लेकर कई बार प्रशासन को पत्र लिखे गए थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

हमीदिया कॉलेज पहले केवल आर्ट और कॉमर्स छात्रों के लिए था, बाद में साइंस कोर्स भी शुरू किए गए। इससे क्लासरूम की जगह कम पड़ रही थी। हादसे के बाद प्रभावित हिस्से में ऊपरी क्लासों में भी पढ़ाई संभव नहीं होगी।

कॉलेज की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष देवेंद्र रावत ने बताया कि 7 साल पहले सी ब्लॉक पूरी तरह ध्वस्त हो गया था। उसके बाद नए भवन के निर्माण के कई वादे किए गए, लेकिन अभी तक केवल कागजों तक ही सीमित हैं।

हादसे ने सरकारी शिक्षण संस्थानों में बिल्डिंगों की जर्जर हालत और जिम्मेदारों की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करता है।

READ MORE: पीएम मोदी के ट्वीट पर सूर्यकुमार यादव बोले- ‘अच्छा लगता है जब देश का लीडर फ्रंट फुट पर बल्लेबाजी करता है’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *