Haal Controversy: मलयालम एक्टर शेन निगम की फिल्म ‘हाल’ मुश्किल में फंस गई है। सेंसर बोर्ड (CBFC) ने फिल्म में 15 कट लगाने का सुझाव दिया है। विवादित दृश्यों में ‘बीफ बिरयानी’ खाने और ‘ध्वज प्रणाम’ जैसे सीन शामिल हैं।
फिल्म के पीआरओ ने बताया कि CBFC ने बिना स्पष्ट कारण बताए फिल्म को रिवाइजिंग कमिटी को भेज दिया। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म में बीफ बिरयानी खाने का कोई सीन नहीं है और यह सेंसर बोर्ड की गलत धारणा है।
फिल्म को 10 सितंबर को सेंसर बोर्ड को दिखाया गया था, लेकिन अभी तक सर्टिफिकेट नहीं मिला है। इस देरी के चलते फिल्म की रिलीज अटक गई है। अब मेकर्स ने सेंसर बोर्ड के फैसले को चुनौती देने के लिए केरल हाई कोर्ट का रुख किया है।
‘हाल’का निर्देशन वीरा ने किया है और इसे निषाद के. कोया ने लिखा है। शेन निगम के साथ साक्षी वैद्य और जॉनी एंटनी भी अहम किरदारों में हैं। पहले फिल्म 12 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन तारीख आगे बढ़ा दी गई।