Aayudh

Categories

सुनीता ने गोविंदा को सुनाई खरी-खरी, यश के करियर पर किया बड़ा खुलासा; बोली – तू बाप है कि क्या है? 

Govinda Affair News

Highlights

  • सुनीता आहूजा ने गोविंदा के कथित अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, कहा- “मैं माफ नहीं करूंगी।”
  • उन्होंने बेटे यश के करियर में गोविंदा की मदद न करने पर भी नाराजगी जताई।
  • सुनीता ने गोविंदा को तंज कसते हुए कहा, “63 साल के हो गए हो, टीना की शादी और बेटे के करियर पर ध्यान दो।”

Govinda Affair News: बॉलीवुड कपल गोविंदा और सुनीता आहूजा फिर से चर्चा में हैं। हाल ही में सुनीता ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में गोविंदा के कथित अफेयर और बेटे यश के करियर को लेकर बड़े खुलासे किए। 

अफेयर पर सुनीता ने तोड़ी चुप्पी

इंटरव्यू में सुनीता ने गोविंदा के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का हिंट दिया। उन्होंने कहा, “ऐसी लड़कियां बहुत आती हैं, लेकिन तुम थोड़े बेवकूफ हो। 63 साल के हो गए हो।” इसके साथ ही सुनीता ने कहा कि वह गोविंदा को माफ नहीं करेंगी और अपनी नाराजगी जाहिर की।

बेटे यश के करियर पर नाराजगी

सुनीता ने अपने बेटे यश आहूजा के करियर के बारे में भी गोविंदा की भूमिका पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि गोविंदा ने यश की मदद नहीं की और यश ने भी कभी पिता से मदद नहीं मांगी। सुनीता ने गुस्से में कहा, “मैंने उसके मुंह पर बोला, ‘तू बाप है क्या है?'”

READ MORE: बीएमसी चुनाव हार के बाद राज ठाकरे की पहली प्रतिक्रिया; कहा- मराठी पहचान के लिए संघर्ष जारी

बच्चो की शादी को लेकर कसा तंज

सुनीता ने गोविंदा को याद दिलाया कि उन्हें टीना की शादी और बेटे के करियर पर ध्यान देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने अपने अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि कुछ चीजों को गंभीरता से लेना जरूरी है।

मीडिया में पहले भी चर्चा

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब सुनीता ने अपने रिश्ते और परिवार को लेकर खुलकर बात की है। पिछले साल गणेश चतुर्थी पर उन्होंने तलाक की अफवाहों को पूरी तरह खारिज किया था और बताया था कि उनका रिश्ता मजबूत है।

यश आहूजा अब फिल्मों में एक्टिंग शुरू कर रहे हैं, जबकि पहले उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। सुनीता की ये खुलासे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

READ MORE: CM यादव ने यूनियन कार्बाइड का किया निरीक्षण; विवादित बयान वाले बरैया पर भी दी प्रतिक्रिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *