Highlights
- गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा के बयानों पर कहा, उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है।
- एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों को लेकर बोले, चुप रहने पर लोग कमजोर समझते हैं।
- एक्टर ने परिवार से अपील की कि उन्हें ऐसी स्थिति में न डालें जहां उनका दम घुटने लगे।
Govinda Affair: बीते कुछ समय से बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं। सुनीता के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर वाले बयानों के बाद अब गोविंदा ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा है कि उनके खिलाफ एक सोची-समझी साजिश चल रही है, जिसमें उनके परिवार को भी अनजाने में इस्तेमाल किया जा रहा है।
‘चुप रहने पर लोग कमजोर समझते हैं’
एएनआई से बातचीत में गोविंदा ने कहा कि जब कोई व्यक्ति चुप रहता है तो लोग उसे कमजोर समझने लगते हैं। उन्होंने कहा कि अब वह जवाब दे रहे हैं क्योंकि लगातार उनकी छवि खराब की जा रही है। गोविंदा के मुताबिक, उन्हें पहले ही चेतावनी दी गई थी कि उनके घर-परिवार के लोग भी इस साजिश का हिस्सा बन सकते हैं।
READ MORE: सुनीता ने गोविंदा को सुनाई खरी-खरी, यश के करियर पर किया बड़ा खुलासा; बोली – तू बाप है कि क्या है?
काम और परिवार से दूर करने की कोशिश
गोविंदा ने आरोप लगाया कि पहले उन्हें काम से दूर किया गया और फिर परिवार में गलतफहमियां पैदा की गईं। उन्होंने कहा कि उनकी कई फिल्मों को सही मौका नहीं मिला, हालांकि उन्होंने खुद भी कई प्रोजेक्ट छोड़े हैं। गोविंदा ने साफ किया कि वह रो नहीं रहे, बस सच्चाई सामने रख रहे हैं।
अफेयर के आरोपों पर जवाब
पत्नी सुनीता के अफेयर वाले आरोपों पर गोविंदा ने कहा कि उन्होंने जिंदगी में सिर्फ एक ही शादी की है। उन्होंने सवाल उठाया कि फिल्म इंडस्ट्री में कौन पूरी तरह दूध का धुला है, लेकिन फिर भी उन्हीं पर आरोप लगाए जा रहे हैं।
परिवार से की अपील
#WATCH | Mumbai | On relations with his wife, Actor Govinda says, "Sometimes family falls victim to the well-planned conspiracy by someone and a separation surfaces… I was told that my family would be used in such a situation and I would be cut off from society… My films did… pic.twitter.com/7VJf88GRHP
— ANI (@ANI) January 19, 2026
गोविंदा ने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें ऐसी स्थिति में न डाला जाए जहां उनका दम घुटने लगे। उन्होंने खास तौर पर अपने परिवार से अपील की कि वे किसी की बातों में न आएं। उन्होंने कहा कि उनकी प्रार्थना सिर्फ अपने बच्चों और परिवार की भलाई के लिए है।
शादी और तलाक की अफवाहें
गौरतलब है कि गोविंदा और सुनीता ने 1987 में शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं। हाल ही में तलाक की अफवाहें भी उड़ी थी, जिन्हें दोनों ने नकार दिया था।